दमोह में पूर्व विधायक रामबाई परिहार के खिलाफ एफआईआर की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन का प्रदर्शन..
दमोह, मध्य प्रदेश।
बसपा की पूर्व विधायक रामबाई सिंह परिहार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारों कार्यकर्ता दमोह एसपी कार्यालय पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि रामबाई ने सनातन धर्म, रामराज और साधु-संतों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
संगठन ने अपने ज्ञापन में कहा कि पूर्व विधायक ने धार्मिक मूल्यों का अपमान करने के साथ ही संगठन के खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं ने रामबाई पर गुंडा प्रवृत्ति का आरोप लगाते हुए दावा किया कि उनके परिवार के कई सदस्य जेल में हैं और केवल वे ही बाहर हैं।
गौरतलब है कि रामबाई परिहार पर इससे पहले जिला कलेक्टर के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में भी प्रकरण दर्ज हो चुका है।
संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो वे व्यापक आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..