दमोह में असामाजिक तत्वों ने जलायी गरीब की रोज़ी-रोटी, बच्चों की पढ़ाई पर संकट
दमोह।
जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के पास, दमयंती पुरम हाउसिंग बोर्ड, कटनी बायपास पर गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बच्चों की पढ़ाई और परिवार का भरण-पोषण करने के लिए चाय-पान की दुकान चला रहे लाल सिंह लोधी की दुकान को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने आग के हवाले कर दिया।
लाल सिंह, मूलतः जुझारघाट (दसोंदा) निवासी हैं, जो अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के लिए दमोह में किराए के मकान में रह रहे हैं। परिवार का एकमात्र सहारा उनकी छोटी सी चाय-पान की दुकान थी। गुरुवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच, जब वे भोजन करने घर गए थे, तभी उनकी दुकान में आग लगा दी गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान और उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

घटना की शिकायत पीड़ित ने जबलपुर नाका चौकी में दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि पास की हाउसिंग बोर्ड मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जाए, जिससे दोषियों की पहचान की जा सके। लाल सिंह ने कहा, “अब मेरा आखिरी भरोसा पुलिस पर है, उम्मीद है कि वे जल्द कार्रवाई करेंगे।”
इस घटना की स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने कड़ी निंदा की है। सभी ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह घटना समाज के उस कड़वे सच को उजागर करती है, जहां मेहनत से कमाई हुई इज्जत की रोटी भी कुछ लोगों को गवारा नहीं।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..