अक्टूबर तक पाठ्यक्रम पूरा कर दो-तीन बार रिवीजन करें, तभी आएगी मेरिट में जगह – कलेक्टर कोचर
दमोह में कक्षा 10वीं के प्रखर विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला आयोजित
दमोह।उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में जिले के प्रखर विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा व भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।कलेक्टर कोचर ने कहा कि विद्यार्थी अपना टाइम टेबल स्वयं निर्धारित करें और अक्टूबर माह तक संपूर्ण पाठ्यक्रम पूरा कर लें, ताकि परीक्षा से पहले कम से कम दो से तीन बार रिवीजन का समय मिल सके। उन्होंने कहा, “तभी आप मेरिट में आने की कल्पना कर सकते हैं। अभी से मेहनत शुरू करेंगे तो भविष्य में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करना आसान होगा।”कार्यशाला में विद्यार्थियों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं। बालाकोट की देवकी अहिरवार ने आर्थिक तंगी के कारण परीक्षा फीस जमा करने में आई दिक्कत का जिक्र किया, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत उसकी फीस वापसी के निर्देश दिए और आधार कार्ड में सुधार का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हम आपकी सारी समस्याएं हल करेंगे, बस आप मन लगाकर पढ़ाई करें।”कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों ने भी छात्रों को टिप्स दिए। अंग्रेजी विषय पर मनीष नेमा और प्रदीप जैन, विज्ञान विषय पर आदित्य चौरसिया तथा तेंदूखेड़ा के आदित्य जैन ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी के बारे में मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के प्राचार्य आर. पी. पटेल और सहायक परियोजना समन्वयक मोहन राय ने कार्यक्रम का संचालन व समन्वय किया।कार्यशाला में जिले भर से 100 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


More Stories
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..
स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए दमोह यातायात पुलिस का अभियान, ओवरलोड ऑटो-ई-रिक्शा पर कार्रवाई..
दिव्यांगों को बड़ी राहत, मदिरा दुकानों पर कड़ी कार्रवाई; कलेक्टर यादव के दो अहम फैसले..