दमोह में गोलीकांड: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
दमोह। जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर नाका चौकी के पास ग्राम बालाकोट में शनिवार देर रात एक गोलीकांड की घटना ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। पुरानी रंजिश के चलते अज्ञात व्यक्ति ने गुड्डू नामक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी एच.आर. पांडे, चौकी प्रभारी जबलपुर नाका प्रशीता कुर्मी सहित पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शव को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है, जहां सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, घटना में किस प्रकार की बंदूक का उपयोग किया गया और गोली चलाने का सटीक कारण क्या था, इसकी जांच जमीनी स्तर पर की जा रही है। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
इस वारदात से ग्राम बालाकोट और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही घटना का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।


More Stories
तेजगढ़ में शराब पीने से युवक की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती..
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..