Spread the love

राज्यमंत्री लखन पटैल के जन्मदिन पर बटियागढ़ में पौधारोपण, तिरंगा यात्रा और रक्तदान शिविर का आयोजन

**दमोह। प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटैल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बटियागढ़ में विविध कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। हरसिद्धि मंदिर परिसर में 1100 पौधों का पौधारोपण, तिरंगा यात्रा, ब्लड डोनेशन कैंप और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

राज्यमंत्री पटैल ने कहा कि बीते 20-25 वर्षों में क्षेत्र ने विकास के नए आयाम छुए हैं और इसमें सरकार की बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुल-पुलिया और अन्य बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में सरकार का उद्देश्य हमेशा जनता की परेशानियां कम करना रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और तिरंगा यात्रा से हुई, जो हरसिद्धि माता मंदिर तक निकाली गई। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे तो गांव और क्षेत्र का कल्याण निश्चित है।”

रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने किया रक्तदान एमएच क्लब के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 15 लोगों ने रक्तदान किया। सबसे पहले रक्तदान राज्यमंत्री पटैल के सुपुत्र लोकेन्द्र पटैल (लकी भैया) ने किया। मंत्री पटैल ने कहा कि रक्तदान से रक्त कम नहीं होता, बल्कि इससे किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से हर छह महीने में रक्तदान करने की अपील की।

स्वास्थ्य शिविर और सम्मान समारोह स्वास्थ्य शिविर में 50 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मंत्री पटैल, एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार श्री चौधरी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी जांच करवाई।

शिक्षा, प्रशासन और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं का सम्मान भी किया गया। इसमें राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक माधव पटैल, कॉमेडी कलाकार विश्वनाथ पटैल सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पं. नरेन्द्र व्यास, कपिल शुक्ला, जनपद अध्यक्ष गंगाराम पटैल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कटारे, संगीता श्रीधर, अरविंद पटैल, शिवचरण पटैल, मुरारी पटैल, रूपकिशोर उदैनिया, एमएच क्लब अध्यक्ष आनंद त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन माधव पटैल और आभार प्रदर्शन आनंद त्रिवेदी ने किया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com