कोतवाली पुलिस ने 8 और 4 साल से फरार 2 स्थायी वारंटियों को दबोचा
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा संचालित “शून्य शक्ति अभियान” के तहत फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड़ में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कार्रवाई में पुलिस ने 8 साल और 4 साल से फरार चल रहे दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में सउनि अलजार सिंह, आरक्षक 822 मनोज पांडे, 744 कृष्ण कुमार, 413 राजेश ठाकुर, 146 रानू राय शामिल थे, जिन्हें सायबर सेल प्रभारी आरक्षक राकेश अठ्या का सहयोग मिला।
टीम ने तकनीकी व मैदानी तलाश के बाद आरोपी शिवम उर्फ शुभम जाटव (29 वर्ष), निवासी मागंज वार्ड 6 पथरिया फाटक दमोह और सरद उर्फ डीजे जाटव (22 वर्ष), निवासी पथरिया फाटक दमोह को जिला सागर के इतवारी टौरी थाना मोतीनगर क्षेत्र से दबोचा। इनमें शिवम जाटव को 2 स्थायी वारंटों में गिरफ्तार किया गया। दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्यवाही की गई।
सराहनीय योगदान – निरीक्षक मनीष कुमार, सउनि अलजार सिंह, सायबर सेल प्रभारी आरक्षक राकेश अठ्या, आरक्षक 822 मनोज पांडे, 744 कृष्ण कुमार, 413 राजेश ठाकुर, 146 रानू राय।


More Stories
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश..जनहित के कार्यों में संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही से करें काम : कलेक्टर यादव..
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..