पुजारी की मौत से आक्रोश, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन
(दमोह)। बांदकपुर के श्री जागेश्वर नाथ मंदिर के पुजारी गणेश दुबे (गुल्रू महाराज) की मौत के बाद गुरुवार को आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों ने प्रशासन और मंदिर प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।घटना 12 अगस्त 2025 (मंगलवार) की है, जब गणेश दुबे मंदिर दर्शन के बाद पास की एक चाय की दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान पास स्थित पीपल के पेड़ की सूखी डाल अचानक उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले उन्हें जिला अस्पताल दमोह में भर्ती कराया गया और फिर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया, जहां 13 अगस्त की रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।परिजनों की मांगेंप्रदर्शन के दौरान परिजनों ने मृतक परिवार को सरकार से 10 लाख रुपये और मंदिर प्रबंधन से 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। साथ ही मृतक के बेटे को मंदिर में नौकरी और एक दुकान उपलब्ध कराने की भी बात कही गई। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।लापरवाही के आरोपपरिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि समय रहते मंदिर परिसर और आसपास के सूखे व पुराने पेड़ों को काटा जाता, तो यह हादसा नहीं होता। इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने ध्यान नहीं दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सात दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं की गई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।मौके पर चौकी प्रभारी बांदकपुर, थाना प्रभारी हिंडोरिया और नायब तहसीलदार पहुंचे और परिजनों से चर्चा की। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..