ब्लड डोनेशन कैंप में प्रभारी मंत्री परमार ने किया उत्साहवर्धन, रक्तदाताओं और कर्मचारियों का किया सम्मान..
दमोह। जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और आयुष विभाग मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का निरीक्षण किया और रक्तदान कर रहे युवाओं का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे सहित 16 युवाओं ने रक्तदान किया।मंत्री परमार ने सर्वाधिक रक्तदान करने वाले दीपक जैन का फूलमाला पहनाकर सम्मान किया।

साथ ही स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों, जो प्रत्येक जनसुनवाई में स्वास्थ्य परीक्षण और खून जांच का कार्य करते हैं, को भी पुष्पगुच्छ और माला भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने रक्तदान में भाग लेने वाले युवाओं, चिकित्सकों और कर्मचारियों की सराहना की।इसी दौरान प्रभारी मंत्री ने कलेक्टर कार्यालय के तीन सभाकक्षों का नामकरण कर पट्टिकाओं का लोकार्पण किया। इन कक्षों के नाम क्रमशः व्यारमा, सोनार और कोपरा रखे गए।कार्यक्रम में प्रदेश के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, विधायक हटा उमा देवी खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडिशनल कलेक्टर मीना मसराम सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..