अग्रवाल समाज दमोह का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न..

Spread the love

अग्रवाल समाज दमोह का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

दमोह। अग्रवाल समाज दमोह कि नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम अग्रकुल प्रवर्तक श्री श्री महाराजा अग्रसेन जी का पूजन अर्चन किया गया उसके पश्चात समाज के वरिष्ठ जन एवं मार्गदर्शक मंडल की उपस्थिति में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान एवं शपथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित समिति से सचिव श्री विजय अग्रवाल द्वारा समिति की कार्ययोजना सहसचिव जगदीश जी द्वारा समिति का गठन का प्रारूप समाज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। अध्यक्ष श्री राकेश अग्रवाल ने समाज के सभी से कार्य योजना पूर्ण करने के लिए साथ मिलकर कार्य करने एवं अपेक्षित सहयोग देने की बात अग्रवाल समाज के वरिष्ठ जनों एवं सभी से कही इसी क्रम में कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य रमेश अग्रवाल द्वारा भी समाज से नये आयाम एवं योजनाओं पर कार्य करने की बात कही गई,इस कार्यक्रम में संरक्षक मंडल से श्री रामगोपाल जी, द्वारका प्रसाद जी, डॉ जे.पी. पसारी, डी.डी. अग्रवाल, देवेंद्र अग्रवाल, शिव अग्रवाल जी, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर जी, राधे रमन ट्रस्ट अध्यक्ष जीवनलाल जी, रामनाथ सुरेखा जी, द्वारका नाथ जी का सम्मान नवनिर्वाचित समिति द्वारा किया गया। इसके अलावा समाज के मार्गदर्शक मंडल में राकेश, किशोर, श्यामसुंदर, विनोद, सदानंद, राजेंद्र, दीपक, प्रदीप, गणेश, मनोज, जुगलकिशोर जी, आशीष, मदन, मनीषकांत, शिवकांत,महेश,अशोक, अनिल, कृष्णकुमार, अभिनव, अमित, उमाकांत, श्रीमती अनीता, रमा, अंजलि, तरुण मंच से दीपक, शशांक, सरस, अनुज, अनमोल, अक्षत, सक्षम, शुभम, शिवम, विकास, कृष्णकांत, संकेत, अंशुल, रचित सहित सभी लोगों की उपस्थिति रही। आयोजक समिति अग्रवाल तरुण मंच से अध्यक्ष दीपक के निर्देशन में तरुण मंच के सदस्यों द्वारा सभी सम्मिलित सदस्यों का तिलकवंदन कर स्वागत किया गया। सभी का आभार नवनिर्वाचित समिति के उपाध्यक्ष श्री राजबहादुर जी द्वारा दिया गया, मंच संचालन तरुण मंच के सचिव शशांक ने किया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com