### अटलजी की पुण्यतिथि पर रक्तदान
**दमोह।** पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर अटल प्रशंसकों ने जिला अस्पताल पार्क में पौधारोपण और ब्लड बैंक में रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी। रेडक्रॉस सोसाइटी के बैनर तले हुए शिविर में वरिष्ठ पत्रकार अटल राजेन्द्र जैन ने 16वीं बार रक्तदान किया और जीवन में रक्तदान व मृत्यु उपरांत नेत्रदान का संकल्प दोहराया। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम, एक रक्तदान मां के नाम” अभियान चलाने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम में कृष्णकुमार परोहा, महेंद्र जैन सोमखेड़ा, तनुज पाराशर, फैयाज खान, मुकेश तिवारी, पवन भारती सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
### मानक पटेल बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष

**दमोह।** अखिल भारतीय कांग्रेस संगठन के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग के युवा नेता मानक पटेल को दमोह जिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके मनोनयन पर पूर्व विधायक अजय टंडन, मनु मिश्रा, रतनचंद जैन, प्रताप सिंह, राजेश तिवारी सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने बधाई दी। जिलाध्यक्ष बनने पर नगर के समस्त कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल रहा।
### आसाराम बापू आश्रम से निकली तिरंगा यात्रा

**दमोह।** संत आसाराम बापू आश्रम से सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा हटा नाका से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए आश्रम परिसर में सम्पन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में शिष्यों ने भाग लिया। आयोजन में श्री योगदान सेवा समिति, युवा सेवा संघ एवं महिला समिति का विशेष योगदान रहा।
### लिपिक संघ व स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली

**दमोह।** स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ एवं स्वास्थ्य विभाग कर्मियों ने कीर्ति स्तंभ से वाहन रैली के रूप में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा बस स्टैंड, घंटाघर होते हुए अंबेडकर चौक पर सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष प्रमोद अहिरवार के नेतृत्व में आयोजित रैली में सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया और अमर शहीदों को नमन किया।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..