अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं-संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी
बेटियों को कम ना समझें अपनी बेटी को अवसर दो हमारी बेटियां रानी अवंती बाई जैसे कारनामे कर सकती है-पशु पालन राज्यमंत्री लखन पटैल
हमें समाज की चिंता करनी होगी अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके-सांसद राहुल सिंह लोधी
आने वाली पीढ़ियां रानी के कर्तव्य और व्यक्तित्व को अपने आप में समाहित करते हुए आगे बढ़ेगी और इस देश को और महान बनाने काकाम करेगी-राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष डॉ.कुसमरिया
वीरांगना अवंती बाई ने अपने जीवन में शौर्य और वीरता कापरिचय दिया-जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटैल
मेरा कार्य लोधी समाज तक ही सीमित नहीं रहेगा मैं सभी समाज के लिये कार्य करूंगा-अध्यक्ष भाव सिंह लोधी
अवंती बाई का जीवन चरित्र हमको उस माध्यम से समझने और देखने को मिला-अजय टण्डन
अमर शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी जी की जयंती पर विशाल तिरंगा यात्रा एवं सास्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

दमोह : 16 अगस्त 2025 अमर शहीद कभी किसी एक समाज के नहीं हुआ करते उनके योगदान से सारे समाज प्रेरणा लेने का काम करते हैं। मैं वीरांगना रानी अबंतीबाई के इस कार्यक्रम को नमन करता हूँ, हमने तिरंगा यात्रा भी निकाली है, हमने घर-घर तिरंगा भी फहराया है इस संकल्प के साथ फहराया कि हम अपने अमर शहीदों को याद करेंगे। चाहे चन्द्र शेखर आजाद हों, चाहे अवंती बाई हों, चाहे रानी दुर्गावती हों, चाहे झलकारी बाई हों ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण इस देश में देखने को मिलते हैं। जिसमें वीरांगनाओं ने हमारे अमर शहीदों ने जब-जब देश पर आताताईयों ने आक्रमण किया, तब-तब देश के अमर शहीदों ने वीरांगनाओं ने आताताईयों के दांत खट्टे करने का काम किया है। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धर्मस्व एवं धामिक न्यास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने आज स्थानीय जटाशंकर में वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी प्रतिमा स्थल पर जिला लोधी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम को संबोधित करते हुये व्यक्त किये।

संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा साथियों कहा गया है कि “शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा” और यह भी कहा गया की “तुमने दिया देश को जीवन, देश तुम्हें क्या देगा अपनी आग तेज रखने को नाम तुम्हारा लेगा”। कहीं ना कहीं हम अबंती बाई का नाम लेते हैं तो हमारे दिलों में देश भक्ति की ज्वाला धधकती है और उनसे प्रेरणा लेकर हम देश समाज और राष्ट्र के लिये काम करने उद्रत होते हैं।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा वीरांगना का पराक्रम बड़ा प्रचंड पराक्रम था, यह पराक्रम मात्र 26 वर्ष में करके दिखाया है। अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया यह जानते हुये भी वाटिंगटन को प्राण देना खतरे से खाली नहीं, जब वाडिंगटन ने प्राण की भीख मांगी तो रानी ने उसे प्राणों की भीख दी। बाद में फिर वाटिंगटन बड़ी सेना लेकर आया और फिर से रानी पर हमला किया। उन्होंने कहा इस मंच के माध्यम से समाज के सभी बंधुओं को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से अथवा परोक्ष रूप से इस कार्यक्रम का सफल बनाने का काम किया है। समाज के उन सभी बन्धुओं का में आभार प्रकट करता हूं।

उन्होंने कहा यह कार्यक्रम किसी का व्यक्तिगत कार्यक्रम नहीं है, कार्यक्रम अच्छे से होना चाहिये यह दायित्व मैं निभा रहा हूं। हम अपने अमर शहीदों को याद कर रहे हैं, और शहीदों को याद करके अपने गौरव को बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। वीरांगना रानी अवंती बाई का कार्यक्रम हमने मनाया है और बड़े जोर-शोर से किया वह वास्तव में अनुकरणीय है। नृत्य नाटिका के माध्यम से हमने देखा की किस प्रकार से वीरांगना ने अंग्रेजों के दांत खट्टे करने का काम किया। इस नृत्य नाटिका में छोटे भाई सतेन्द्र की बेटी और मेरी भतीजी श्रन्या और मान्यना ने भी अपनी भूमिकायें निभाई मैं उन्हें भी बधाई देता हूं।
पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा जिम्मेदारी हम सब लोगो की है चाहे वह किसी भी वर्ग या समाज का क्यो न हो। हम जानते है कि सैकड़ों की संख्या में बच्चे पढ़ने आते है जब भी भोपाल या कही बाहर जाता हॅू तो देखता हॅू उनके व्यवहार से ऐसा लगता है कि कहीं कमी रह गई है हमारी परवरिश में। उन्होंने सभी से अग्राह किया कि आप अपने बच्चों को बहुत पढ़ायें लेकिन उसके साथ ही यह भी ध्यान रखें कि वह गलत रास्ते पर ना जा पाये। मैं इस अवसर पर राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जी को बहुत- बहुत धन्यवाद करता हॅू कि उन्होने बहुत अच्छा आयोजन किया मैं पूरी रैली में उनके साथ था युवाओ और लोगो में बहुत उत्साह था, देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने संकल्प लिया था कि 02 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकालेंगे, पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली गयी आज उसी का विराट स्वरूप यहॉ देखने को मिला।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा मैं सत्येन्द्र और उनकी पूरी टीम को बधाई देना चाहता हूं, बहुत सारी चीज जो पढ़ने से समझ में नहीं आती है वह देखने से समझ में आती है और जो नाटिका हमने देखी उसमें उनके जीवन का चित्रण था, उसमें बहुत सारी बातें कही गयी है, लेकिन मैं एक बात कहना चाहता हॅू जब खिलौने बेचने वाली आयी और कहने लगी खिलौने लेलो-2 तो बेटी ने कहा कि मुझे खिलौने नही चाहिए मुझे प्रशिक्षण और तलवार दे दो। तो आप सभी से कहना चाहता हॅू कि अपनी बेटी को कम ना समझें अपनी बेटी को अवसर दो हमारी बेटियां रानी अवंती बाई जैसे कारनामे कर सकती है।
सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने कहा यदि सही दिशा में हम कोई काम करें तो समाज की उन्नति होना तय हैं। हमें समाज की चिंता करनी होगी अपने बच्चों की चिंता करनी होगी ताकि एक बेहतर समाज का निर्माण हो सके। रानी अबंती बाई लोधी का जन्मदिवस और बलिदान दिवस प्रत्येक गांव में होना चाहिए। इसके लिए नियत तिथि, समय और स्थान होना चाहिए। हर साल कार्यक्रम की भव्यता और दिव्यता लगातार बढ़ती जा रही हैं। श्री लोधी ने कहा प्रत्येक साल रानी अबंती बाई लोधी जी का बलिदान और जन्मदिवस नये-नये स्वरूप मे देखने को मिलेगा।
सांसद श्री लोधी ने कहा वीरांगना रानी अबंती बाई लोधी जी की जिले में दो प्रतिमाए स्थापित हैं पहली जटाशंकर और दूसरी नोहटा में स्थापित हैं। जन्मोत्सव का कार्यक्रम जिले स्तर पर किया जायेगा और बलिदान दिवस का कार्यक्रम नोहटा में किया जाता हैं। ऐसा क्रम लगातार बना हुआ हैं। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में पिछले एक माह से आयोजन समिति लगी हुई हैं।

मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष डॉ रामकृष्ण कुसरिया ने कहा यह बहुत ही समृद्ध मंच है, यहां पर जो नाटिका प्रस्तुत की गई है, हम सब लोगों के वक्तव्य का कोई महत्व नहीं है, कोई मायने नहीं रखते हैं। उन्होंने रानी के जीवन काल और उनके बारे में विस्तार से बात रखते हुए उनके चरणों में नमन किया। रानी अबंती बाई लोधी ने स्वतंत्रता के लिए शहादत दी, उनका अनुसरण करते हुए हमें इस बात की खुशी है कि हमारे देश की दो बेटियों ने ऑपरेशन सिंदूर करके उनकी आभा को प्रकट करने का काम किया है। आने वाली पीढ़ियां रानी के कर्तव्य और व्यक्तित्व को अपने आप में समाहित करते हुए जनता जनार्दन आगे बढ़ेगी और इस देश को और महान बनाने का काम करेगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा स्वाधीनता संग्राम की महान नायिका शहीद वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी का बहुत बहुत अभिनंदन करती हूँ जिन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ कर अपने साम्राज्य से भगाया। रानी का इतिहास गुमनाम रहा है। उन्होंने रानी अवंती बाई लोधी और अंग्रेज राजा के बीच हुए एक व्याख्या पर विस्तार से अपनी बात रखी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने कहा वीरांगना अवंती बाई ने अपने जीवन में शौर्य और वीरता का परिचय दिया, वहीं रानी ने मार्मिकता भी दिखाई, रानी के दिल में कहीं ना कहीं मार्मिकता और ममता भरी हुई हैं। विधायक हटा उमा देवी खटीक ने अपनी बात रानी अवंती बाई के जयकारों के साथ शुरू करते हुए कहा आज प्रस्तुति के माध्यम से रानी अवंती बाई के जीवन परिचय के बारे में सुना और जाना। हृदय गदगद हो गया, वास्तव में महिलाओं को ऐसी प्रेरणा से सबक लेना चाहिए और अपने देश की आन बान शान के लिए हमेशा के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा आयोजन समिति को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने रानी अवंती बाई को सर्व समाज का बना दिया हैं। नाटिका देखी उससे यह निश्चित हो गया कि रानी अवंती बाई सिर्फ लोधी समाज की नहीं सर्व समाज की थी। रानी आदिवासियों के लिए लड़ी, सर्व समाज के लिए लड़ी, हम सब की गौरव की प्रतीक थी और प्रतीक है और रहेगी। उन्होंने कहा रानी अवंती बाई के जीवन से एक चीज और यह तय होती है कि इस देश के गौरवशाली इतिहास में महिलाओं की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका थी, अंग्रेजों ने जिस तरीके से पाठ्यक्रमों में हमारे मान सम्मान का क्षरण किया और कुचक्र रचने वालों का चित्रण करके उन्हें महान बना दिया, रानी अवंती बाई को जो स्थान मिलना था वह अब मिल रहा है आगे और ऊंचा बढ़ेगा।
कार्यक्रम में अध्यक्ष भाव सिंह लोधी ने कहा कि समाज के लोगो ने मुझे अध्यक्ष बनाया है, मैने भी समाज के लोगो को वचन दिया था कि मैं समाज के लिये कार्य करूंगा न कि किसी पार्टी के लिये और यह भी कहा कि मेरा कार्य लोधी समाज तक ही सीमित नहीं रहेगा मैं सभी समाज के लिये कार्य करूंगा। वीरांगना अवन्ती बाई ने लड़ाई सिर्फ एक समाज के लिये नही सर्वसमाज के लिये लड़ी थी सभी समाज के लोग उनकी सेना में थे, इसलिये मैं रानी अवंती बाई के पद चिहृों पर चलकर मुझे जहॉ भी लगता कि किसी को मदद की जरूरत है चाहे वह किसी भी समाज या वर्ग का हो मैं मदद करता हॅू।
कार्यक्रम में दमोह के पूर्व विधायक अजय टण्डन ने कहा कि बहुत ही सुंदर आयोजन जिसमें सभी समाज और विभिन्न विचारधारा के लोग ऐसी जगह एकत्रित हो जाते है तो यह मान लिया जाता है कि हम जिसको याद करने आये है उसके प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि है। उन्होने कहा अपने राज्य और देश की आन बान शान के लिये किस प्रकार बलिदान दिया जाता है वह रानी अवंती बाई से सीखने की आवश्यकता है, अवंती बाई का जीवन चरित्र हमको उस माध्यम से समझने और देखने को मिला, बहुत सी चीजे जो अज्ञात थी वही पता थी उन चीजो पर हम लोगो को जानकारी भी मिली।
समाज सेवी सिद्धार्थ मलैया ने कहा कि यह हमारे जिले का सौभाग्य है कि 02 बडे़ विभाग के मंत्री हमारे जिले से बने और मैं इस आयोजन के लिये राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी को बधाई देता हॅू साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में सत्येन्द्र सिंह और उनकी टीम की बहुत मेहनत है वह भी धन्यवाद के पात्र है। कार्यक्रम को सत्येन्द्र सिंह लोधी सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के प्रारंभ में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया गया। इस दौरान रानी अवंतीबाई लोधी जी के जीवन पर आधारित जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया गया, जिससे रानी के जीवन वृतांत का सजीव दिखाया गया।
कार्यक्रम के पूर्व तिरंगा यात्रा मंत्री द्वय श्री लोधी एवं श्री पटैल और सांसद राहुल सिंह के नेतृव में शहर के विभिन्न मार्गो पर भ्रमण कर जटाशंकर वीरांगना अवंतीबाई प्रतिमा स्थल पहुंची और अतिथियों द्वारा रानी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया गया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..