विदेशी कंपनियों के बहिष्कार को लेकर व्यापारी संगठनों की बैठक, 17 अगस्त को होगा पुतला दहन
दमोह।
स्वदेशी जागरण मंच के आह्वान पर जिले में “विदेशी कंपनियां भगाओ, स्वदेशी बचाओ” अभियान के अंतर्गत एक अहम कदम उठाया जा रहा है। इसी कड़ी में दमोह के सभी व्यापारी संगठनों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विदेशी कंपनियों के उत्पादों का विक्रय नहीं किया जाएगा और उनका बहिष्कार किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, वॉलमार्ट जैसी ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियां जो देश से करोड़ों रुपये बाहर ले जा रही हैं, उनके खिलाफ जनजागरण किया जाएगा। इसके तहत इन कंपनियों का पुतला दहन आगामी 17 अगस्त 2025, रविवार को शाम 5 बजे दमोह के हृदय स्थल घंटाघर चौक पर किया जाएगा।
स्वदेशी जागरण मंच ने जिले के सभी सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने कहा कि यह देशहित का कार्य है और अधिक से अधिक लोग अपने परिवार, मित्रों व पड़ोसियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होकर स्वदेशी की भावना को मजबूती प्रदान करें।
संगठन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी संगठन अपने-अपने बैनर के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
दिनांक – 17 अगस्त 2025 (रविवार)
समय – शाम 5:00 बजे से
स्थान – घंटाघर चौक, दमोह (म.प्र.)


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..