14 किलो अवैध गांजा के साथ चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
दमोह। जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी व संग्रहण पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 14 किलो अवैध गांजा के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबलपुर नाका स्थित पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेसवार्ता में सीएसपी एचआर पांडे ने पूरे मामले का खुलासा किया।सीएसपी पांडे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी व एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन तथा उनके मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

थाना दमोह देहात प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने 21 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर दबिश दी।टीम में एएसआई अकरम खान सहित पुलिस बल व साइबर सेल के जवान शामिल रहे।

कार्रवाई के दौरान आरोपित गोविन्द सिंह लोधी (30), भगत सिंह (36), जालम सिंह लोधी (60) सभी निवासी कुँआखेड़ा एवं दीपक सिंह राजपूत निवासी खेजरा को पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियों के अधिपत्य से विटारा ब्रेजा कार (क्रमांक एमपी 15 सीबी 3743) से करीब 14 किलो गांजा (कीमत लगभग 8 लाख रुपये) बरामद किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना दमोह देहात में अप.क्र. 603/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी और तेज किया जाएगा।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..