कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा में अनियमितताएं
कलेक्टर कोचर ने 4 कर्मचारियों को किया निलंबित, पंचायत सचिव पर भी गिरी गाज
दमोह ।
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना अंतर्गत कामाख्या देवी तीर्थ यात्रा में अनियमितताओं के आरोप गंभीर होते ही प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जांच उपरांत 4 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
अपर कलेक्टर के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्रवाई म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत की गई है। कलेक्टर ने इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं गंभीर कदाचरण का घोतक माना है।
निलंबित कर्मचारी
प्रेमनारायण सारथी, सहायक ग्रेड-03
शैलेन्द्र सिंह, पटवारी तहसील दमोह
वीर विक्रम अहिरवार, पटवारी तहसील दमयन्ती नगर दमोह
धरम सिंह परस्ते, तत्कालीन राजस्व निरीक्षक तहसील पथरिया (वर्तमान तहसील दमोह)
निलंबन अवधि में मुख्यालय
श्री सारथी – तहसील कार्यालय हटा
श्री शैलेन्द्र सिंह – तहसील कार्यालय तेंदूखेड़ा
श्री वीर विक्रम अहिरवार – तहसील कार्यालय जबेरा
श्री धरम सिंह परस्ते – तहसील कार्यालय हटा
सभी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।
पंचायत सचिव पर भी कार्रवाई
कलेक्टर श्री कोचर ने जिला पंचायत सीईओ को निर्देश दिए हैं कि सचिव जनपद पंचायत पथरिया दशरथ प्रसाद पटेल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए तथा की गई कार्रवाई की जानकारी शीघ्र कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..