दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता सम्पन्न
दमोह। विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, डॉ. कानेटकर भवन दमोह में दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव प्रतियोगिता का सफल आयोजन 23 एवं 24 अगस्त 2025 को किया गया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार आशुतोष गुप्ता, अध्यक्षता रमेश व्यास प्राचार्य हिन्नाई उमरी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला सचिव लालजीराम पटेल, विद्यालय व्यवस्थापक डॉ. गौरीशंकर सोनी तथा जिला संयोजक भगवती प्रसाद दुबे मंचासीन रहे।
प्रतियोगिता में बांदकपुर, तेजगढ़, तेंदूखेड़ा, जबेरा, पथरिया, हटा, बटियागढ़, विद्या विहार केशव नगर, मुख्य विद्यालय दमोह एवं कानेटकर भवन दमोह से लगभग 330 छात्र-छात्राओं (भैया-बहनों) ने भाग लिया।

संस्कृति महोत्सव के अंतर्गत एकल भजन, व्यक्ति गीत, कथा कथन, भाषण, पत्र वाचन, निबंध लेखन, रंगोली, मूर्तिकला, चित्रकला, गीता पाठ, प्रश्न मंच, प्रथमाक्षरी, स्वरचित कविता, वंदे मातरम एवं सरस्वती वंदना जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनका मूल्यांकन करने हेतु विभिन्न निर्णायकगण जैसे डॉ. प्रेमलता नीलम, सुश्री कीर्ति बर्मन, संजय पाठक, अखिलेश ठाकुर, श्रीमती भावना दुबे, श्रीमती मनोरमा रतले, विजय सोनी, देव कृष्ण, राजेश सेन, चरणदास तिवारी, पंकज पांडेय, विवेक मोदी, संदीप तिवारी, बृजेश व्यास, श्रवण उपाध्याय, श्रीमती कुसुम खरे, चंद्रकांत, श्रद्धा दीदी, श्रीमती विभा पलनीटकर एवं श्रीमती कल्याणी अठया उपस्थित रहे।

समापन सत्र में मुख्य अतिथि विवेक शैण्डेय (मध्य क्षेत्र मंत्री), गौरव पटेल एवं समिति सदस्य नरोत्तम चौरसिया मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री एवं श्रीमती सुमन सोनी ने किया, वहीं अतिथि स्वागत केशव दुबे द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य ऋषभ कुमार जैन, मुख्य विद्यालय प्राचार्य राजीव तिवारी, विद्या विहार प्राचार्या डॉ. स्वप्ना तिवारी, राकेश गौतम, विजय जैन, सुधीर सप्रे, अभिभावकगण एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के अवसर पर यह संदेश दिया गया कि संस्कृति और कला ही समाज के वास्तविक विकास का आधार है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..