राजस्व कर्मचारी कल्याण संघ दमोह ने गोवर्धन पर्वत पर 101 पौधे रोपित
दमोह।
लोक कल्याण एवं सद्भावना समिति राजस्व कर्मचारी कल्याण संघ दमोह द्वारा जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर के पास स्थित गोवर्धन पर्वत पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत 101 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वृक्षारोपण केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी नियमित देखभाल करना ही असली जिम्मेदारी है। इसी भाव को व्यक्त करते हुए उपस्थित जनों ने दोहा भी प्रस्तुत किया –
“वृक्षारोपण तो आधी रसम,
पोषित किया तो पूरा करम।”
गोवर्धन पर्वत को वृक्षारोपण के लिए चुनने का कारण यहां की प्राकृतिक संरचना है। पत्थरों की खकरी से घिरी इस पहाड़ी पर मंदिर समिति, शिवभक्तों, ग्रामीणों एवं पंचायत के सहयोग से पहले लगाए गए सैकड़ों पौधे आज बड़े होकर हरियाली बिखेर रहे हैं। निश्चित ही आने वाले समय में यह क्षेत्र प्राकृतिक रूप से और अधिक समृद्ध व रमणीय बनेगा।
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार हिंडोरिया, जिले के राजस्व निरीक्षक, पटवारी, मंदिर के पुजारी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।


More Stories
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..