हटा-गैसाबाद मार्ग और क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा1-2 सितंबर से कार्य प्रारंभ होने की संभावना, आमजन को मिलेगी राहत – कलेक्टर श्री कोचर
दमोह : 28 अगस्त 2025कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि एमपीआरडीसी (मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) शीघ्र ही हटा-गैसाबाद मार्ग की मरम्मत और क्षतिग्रस्त पुल का कार्य शुरू करने जा रही है। यह कार्य अगले माह की 1-2 तारीख से प्रारंभ होने की संभावना है।कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन का पहला कर्तव्य लोगों की सुरक्षा करना है, इसलिए क्षतिग्रस्त मार्ग और पुल पर आवागमन को रोकना पड़ा। उन्होंने जनता से धैर्य और संयम बनाए रखने की अपील की। कलेक्टर ने आश्वस्त किया कि पुल का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और जल्द से जल्द कराया जाएगा।जुलाई और अगस्त माह में हुई भारी बारिश के कारण हटा-गैसाबाद मार्ग और गैसाबाद का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। मजबूरी में प्रशासन को मार्ग का डायवर्जन करना पड़ा, जिससे लोगों को असुविधा झेलनी पड़ी। इस पर कलेक्टर ने खेद जताते हुए कहा कि 1-2 सितंबर से मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद जनता को राहत मिलेगी।
जनसुनवाई में समग्र पोर्टल संबंधी समस्याओं का होगा समाधान 2 सितंबर को विशेष फोकस रहेगा डेटा अपडेट और गलतियों के निराकरण पर – कलेक्टर श्री कोचर
दमोह : 28 अगस्त 2025कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि आगामी जनसुनवाई में 2 सितंबर को समग्र पोर्टल संबंधी समस्याओं पर विशेष फोकस किया जाएगा।उन्होंने कहा कि अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि किसी को कागजों पर मृत घोषित कर दिया गया है जबकि वह जीवित है, या फिर किसी महिला के पति की मृत्यु के बाद भी पोर्टल पर उनका नाम जीवित है जिससे कल्याणी पेंशन नहीं मिल पा रही है। इसी तरह कई बार विवाह की स्थिति गलत दर्ज होने या नाम कटने से भी लोग योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं।कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि ऐसी सभी शिकायतों का शीघ्र निराकरण किया जाए। आगामी जनसुनवाई में विशेष रूप से ऐसे मामलों को लिया जाएगा और मौके पर ही समाधान करने का प्रयास होगा।उन्होंने कहा कि इस पहल से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही परेशानियां दूर होंगी।



More Stories
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह कलेक्ट्रेट परिसर में मां जगत जननी दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा, देर रात तक चला भंडारा..
दमोह में टीम उम्मीद का 17वां स्वच्छता अभियान सम्पन्न, हेलमेट जागरूकता को लेकर निकली तिरंगा बाइक रैली..