खेलों को हमें अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना होगा – सांसद राहुल सिंह लोधी
विजेता-उपविजेता टीमों और राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
दमोह।
खेल और युवा कल्याण विभाग दमोह द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राहुल सिंह लोधी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद ध्यानचंद क्लब और धनराज क्लब के बीच हॉकी मैच खेला गया, जिसमें ध्यानचंद क्लब ने 3-1 से विजय हासिल की।

इस मौके पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने अपने उद्बोधन में कहा कि “युवाओं को खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। खेल न केवल फिटनेस देते हैं बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं।” उन्होंने खिलाड़ियों से आगामी दिनों में आयोजित होने वाले सांसद कप में पंजीयन कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आव्हान पर प्रदेशभर में आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन आयोजनों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान बढ़ेगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि आज का दिन मेजर ध्यानचंद जी की अद्भुत खेल प्रतिभा और देश के सम्मान के लिए उनके योगदान को याद करने का दिन है। उन्होंने कहा कि हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि यदि हमारे आसपास कोई प्रतिभाशाली खिलाड़ी है तो हम उसकी हरसंभव मदद करें ताकि वह जिले और प्रदेश का नाम रोशन कर सके।

कार्यक्रम के अंत में सिल्वर मेडलिस्ट राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सामिया अंजुम सहित विजेता और उपविजेता टीमों का सम्मान किया गया। साथ ही हॉकी फीडर सेंटर दमोह के प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों को हॉकी किट का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया, रमाकांत बाजपेयी, राजेंद्र चौरसिया, डॉ. डी.एम. संगतानी, देवेंद्र श्रीवास्तव, पवन तिवारी, महेश पटेल, प्रमोद विश्वकर्मा, भरत यादव, सिकंदर खरारे, मोनू यादव, दीपक मिश्रा, रिंकू गोस्वामी, वेद दुबे, जिला खेल अधिकारी सैफउल्ला खान, अतुल श्रीवास्तव, मुकेश खरे, रियाजउद्दीन राइन, शैलेन्द्र चौधरी, तरूण नामदेव, शेख अंसार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन कृष्णा पटैल ने किया एवं आभार जिला हॉकी संघ के सचिव ललित नायक ने व्यक्त किया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..