दमोह में पेंशनरों का शंखनाद आंदोलन शुरू – उपेक्षा से नाराज़ पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन..

Spread the love

-दमोह में पेंशनरों का शंखनाद आंदोलन शुरू – उपेक्षा से नाराज़ पेंशनर्स ने सौंपा ज्ञापन, चेताया बड़े आंदोलन का..

दमोह :मध्यप्रदेश पेंशनर्स समाज जिला दमोह एवं तहसील दमोह इकाई के आवाहन पर आज वीरांगना दुर्गावती संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में विभिन्न पेंशनर और कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में एकत्र हुए।पेंशनरों ने अपनी मांगों को लेकर शंखनाद कर और झालर बजाकर आंदोलन के प्रथम चरण की शुरुआत की और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

पेंशनरों की प्रमुख मांगें

सभा में प्रमुख वक्ताओं ने शासन और प्रशासन पर लगातार पेंशनरों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए—राज्य पुनर्गठन अधिनियम धारा 49(6) के आड़ में समय पर राहत न दिया जाना।पेंशनरों को सुप्रीम कोर्ट तक जाने को मजबूर करना और निर्णय के बाद भी सभी को लाभ न देना।कोरोना काल में बंद की गई वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50% छूट को पुनः लागू न करना।उत्तरप्रदेश एवं अन्य राज्यों की तरह 10 लाख कैशलेस चिकित्सा सुविधा न देना।

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग।

जिला एवं तहसील स्तर पर पेंशनर संघों की मीटिंग न बुलाना और पूर्व बैठकों के निर्णयों पर कार्यवाही न होना।सेवा निवृत्ति के साथ ही पीपीओ और सभी क्लेम जारी न होना।30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पुनरीक्षित पीपीओ में देरी।

भविष्य के आंदोलन की चेतावनी

पेंशनरों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी मांगों का निराकरण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इसके तहत—धरना-प्रदर्शनजागरूकता रैलीभोपाल विधानसभा का घेरावक्रमिक अनशन और आमरण अनशनजैसे कदम उठाए जाएंगे।नेताओं के बयानसभा को पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री ठाकुर उमराव सिंह, कार्यकारिणी सदस्य श्री के.सी. जैन, जिला अध्यक्ष श्री आर.के. मिश्रा, संरक्षक श्री स्वामी अशोक तिवारी, संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष श्री एम.एल. सरैया, महामंत्री श्री ललित चौबे, श्री भारत लाल दुबे, श्री के.एल. राय सहित कई वरिष्ठ पेंशनरों ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि पेंशनरों को उनका संवैधानिक और कानूनी अधिकार दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

अंत में आभारसभा के अंत में श्री के.एल. राय ने सभी पेंशनरों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com