घूघस ग्राम पंचायत में शराबबंदी का निर्णय, तहसीलदार रहे सम्मिलित..

Spread the love

घूघस ग्राम पंचायत में शराबबंदी का निर्णय, तहसीलदार रहे सम्मिलित

महिलाओं की पहल और संगठन के सहयोग से नशा मुक्ति की ओर बड़ा कदम

दमोह/बटियागढ़ :
बटियागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत घूघस में ग्राम सभा का आयोजन कर शराबबंदी का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। ग्राम पंचायत सरपंच मूरत सिंह की अध्यक्षता में हुई इस सभा में तहसीलदार भी विशेष रूप से सम्मिलित हुए।

ग्राम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि अब घूघस गांव में कोई भी व्यक्ति शराब नहीं बेचेगा। यदि कोई व्यक्ति शराब बेचता हुआ पाया गया तो उस पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना नहीं देने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह शराब पीकर गाली-गलौज करने वालों पर ₹5,000 का जुर्माना लगाया जाएगा और राशि न देने की स्थिति में कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी।

इस निर्णय में गांव की महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी महिलाओं ने मिलकर प्रस्ताव को तहसीलदार मूरत सिंह के समक्ष प्रस्तुत किया।

ग्राम सभा में भगवती मानव कल्याण संगठन का विशेष सहयोग रहा। संगठन के ब्लॉक व जिला पदाधिकारियों में दशरथ सिंह, प्रीतम सिंह, भुजबल सिंह, प्रताप चौहान, सुरेंद्र सिंह, गीता सिंह, गोपाल सिंह, रणजीत पटेल, गुलाब सिंह और शिवसिंह आदि शामिल रहे।

संगठन के सहयोग से गांव-गांव में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिससे पूरे दमोह क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। लगातार हर दिन कोई न कोई पंचायत नशा मुक्ति का निर्णय ले रही है।

About The Author