दमोह में शुरू हुआ 3 दिवसीय “आदि कर्मयोगी अभियान”आदिवासी विकास और सेवा-समर्पण की भावना को नई दिशा..

Spread the love

दमोह में शुरू हुआ 3 दिवसीय “आदि कर्मयोगी अभियान”आदिवासी विकास और सेवा-समर्पण की भावना को नई दिशा

दमोह : जिले में 3 दिवसीय आदि कर्मयोगी अभियान – रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम जनजातीय विकास और परिवर्तन के लिए व्यक्तियों एवं संस्थानों को सशक्त बनाने हेतु डिस्ट्रिक्ट प्रोसेस लैब के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। शुभारंभ अवसर पर हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजीता गौरव पटेल और कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर मंचासीन रहे। कार्यशाला की शुरुआत माँ सरस्वती और भगवान बिरसामुंडा के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से की गई।

विधायक खटीक बोलीं- “आदिवासी भाई-बहनों के बीच कर्मयोगी बनकर करूंगी कार्य”विधायक श्रीमती खटीक ने कहा कि आदिवासी समाज ने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया है। अब इस अभियान के जरिए सरकार उनकी खुशहाली और विकास की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा—”एक विधायक होने के नाते मैं भी कर्मयोगी बनकर आदिवासी भाई-बहनों के बीच जाकर उनके सुख-दुख को आत्मसात करते हुए निरंतर कार्य करती रहूँगी।

“”अंतिम पंक्ति तक पहुँचे योजनाओं का लाभ” – जिला पंचायत अध्यक्ष पटेलजिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल ने कहा कि भगवान बिरसामुंडा की सीख हमें प्रकृति और समाज की रक्षा का संदेश देती है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक शासकीय योजना का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुँचे। उन्होंने कहा—”आदि कर्मयोगी मिशन के माध्यम से आदिवासी समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि सामाजिक और आर्थिक स्तर पर वे आगे बढ़ सकें।

“”समर्पण और सेवा भाव से काम करने का नया आगाज” – कलेक्टर कोचरकलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा कि यह कार्यक्रम कई मायनों में ऐतिहासिक है। इसमें जिले के 07 प्रमुख विभागों—स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग ले रहे हैं।”यह अभियान केवल सामान्य शासकीय नौकरी नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संकल्प के भाव से काम करने का नया आगाज है।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण स्तर पर भी कार्यशालाएं होंगी और 15 सितम्बर से ‘आदि सेवा केंद्र’ प्रारंभ हो जाएंगे, जहां आदिवासी भाई-बहनों को सभी प्रमुख सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।”मास्टर ट्रेनर्स देंगे प्रशिक्षणभोपाल से आए मास्टर ट्रेनर्स अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। कार्यशाला का संचालन डॉ. मनोज राज और डॉ. रेक्सन अलवर्ट सहित अन्य प्रशिक्षकों ने किया। जिला संयोजक अदिती शांडिल्य ने अभियान के उद्देश्यों और स्वरूप पर विस्तार से जानकारी दी।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com