भगवान वामन देव प्राकट्योत्सव आज धार्मिक उल्लास एवं सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया जाएगा..
दमोह। भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी के पावन अवसर पर आज भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान वामन देव का प्राकट्योत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आयोजन समिति के प्रवक्ता बी.एम. दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनभर विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी।सुबह 8:00 से 10:00 बजे तक सुंदरकांड पाठ, हवन एवं पूजन संपन्न होंगे। इसके उपरांत 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम नागरिकों को चिकित्सीय सेवाएं एवं रक्तदान हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।शाम 5:30 बजे सिविल वार्ड क्रमांक 4 स्थित शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण से भगवान वामन देव जी की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों—कोऑपरेटिव बैंक चौराहा, बस स्टैंड चौराहा, एवरेस्ट लॉज चौराहा, घंटाघर, जिला अस्पताल चौराहा—से होते हुए पुनः शिव-पार्वती मंदिर प्रांगण पर सम्पन्न होगी।आयोजन का समापन रात्रि 7:30 बजे विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुजन प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामुदायिक एकता और सेवा कार्यों का भी विशेष समन्वय देखने को मिलेगा।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..