सुनार नदी में डूबे दो युवक, दरगाह के पास जारी खोजबीन
दमोह। जिले के नरसिंहगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनार नदी दरगाह के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया। दमोह मंडी निवासी दो युवक नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव में बह गए। दोनों की तलाश एसडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार कर रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक बताए जा रहे युवक निशाद पिता मुन्ना कुरैशी (17) और माजीद आजाद कुरैशी (17) दरगाह पर पहुंचे थे। इसी दौरान वे पीछे से बह रही सुनार नदी में नहाने लगे। नहाते वक्त अचानक दोनों गहरे पानी और तेज बहाव में फंसकर डूब गए।
सूचना मिलते ही एसडीएम पथरिया एम.के. चौरसिया, टीआई रचना मिश्रा, एसडीईआरएफ प्रभारी प्राची दुबे सहित पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ अभिषेक पटेल, एएसआई अकरम और उनकी टीम स्थानीय लोगों के साथ मिलकर लगातार खोज अभियान चला रही है।
अधिकारियों ने बताया कि नदी का यह इलाका मिनी भेड़ाघाट जैसा दिखता है। यहां बड़ी-बड़ी चट्टानों के बीच गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे तलाशी अभियान में काफी दिक्कत आ रही है। इसके साथ ही पानी का तेज बहाव भी बचाव कार्य में बाधा डाल रहा है।
फिलहाल दोनों युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस क्षेत्र में न जाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..