खारी विसर्जन जाते समय सड़क हादसा, पिता की मौत – पुत्र गंभीर, जबलपुर मेडिकल रेफर
दमोह/तेंदूखेड़ा। नगर के वार्ड नंबर 12 निवासी अशोक विश्वकर्मा की खारी विसर्जन जाते समय सड़क हादसे में मौत हो गई, वहीं उनका बेटा अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार को महाराजपुर–देवरी राजमार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार, अशोक विश्वकर्मा अपने बेटे अनिकेत के साथ मोटरसाइकिल से नर्मदा नदी खारी विसर्जन करने जा रहे थे। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हादसे में अशोक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल अनिकेत को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया है।
इस दर्दनाक हादसे से परिवार और नगर में शोक की लहर व्याप्त है। एक ओर पिता का निधन हो गया, वहीं दूसरी ओर पुत्र जीवन-मौत से जूझ रहा है।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..