दुर्घटना में शहीद पुलिसकर्मी के परिजनों को 1 करोड़ एवं घायल एएसआई को 50 लाख का चेक सौंपा..
दमोह।पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय दमोह में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विगत वर्ष सड़क दुर्घटना में शहीद हुए पुलिस आरक्षक प्रसून खेहुरिया के परिजनों को ₹1 करोड़ का चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने प्रसून खेहुरिया के पिता श्री रामचरण खेहुरिया एवं पत्नी श्रीमती पूजा खेहुरिया को चेक सौंपा। इस अवसर पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया दमोह के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री हरीष रघुवंषी एवं शाखा प्रबंधक श्री आषीष रावत भी उपस्थित रहे।
इसी कार्यक्रम में दुर्घटना में अपना बायां हाथ खोने वाले सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र मिश्रा को ₹50 लाख का चेक प्रदान किया गया।पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने कहा कि पुलिस सैलरी पैकेज के माध्यम से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को आपदा की घड़ी में आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे सामाजिक और पारिवारिक सुरक्षा महसूस कर सकें।


More Stories
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..
ग्वाल बाबा मंदिर में हवन-पूजन के बाद निकली भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा..
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..