जनसुनवाई में अब एक ही जगह मिलेगी 14 सेवाओं की सुविधा..23 सितम्बर को पीजी कॉलेज में होगा युवा संगम, जर्मनी से आएंगे विशेषज्ञ..

Spread the love

कलेक्टर कोचर की नई पहल – “सुनवाई भी, सेवा भी”जनसुनवाई में अब एक ही जगह मिलेगी 14 सेवाओं की सुविधा, रक्तदान शिविर भी रहेगा विशेष आकर्षण

दमोह।जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आमजन की सुविधा के लिए एक अनोखी पहल की शुरुआत की है। इस नई व्यवस्था का नाम है – “सुनवाई भी, सेवा भी”। इसके तहत हर मंगलवार जनसुनवाई स्थल पर 14 अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे, जहां लोगों को विभिन्न प्रकार की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।विशेष पहल के रूप में 15वीं सुविधा रक्तदान शिविर होगी। इसमें एयर कंडीशन वाहन के माध्यम से इच्छुक लोग रक्तदान कर सकेंगे।कलेक्टर कोचर ने बताया कि इन काउंटर्स पर लोगों को निशुल्क आवेदन लिखने की सुविधा, आयुष्मान कार्ड (70 वर्ष से अधिक आयु वालों सहित), संबल कार्ड, किसानों की फार्मर आईडी, समग्र में सुधार, आधार अपडेट जैसी सेवाएं मिलेंगी। साथ ही कृषि और पशुपालन से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी यहीं किया जाएगा।यह सभी सेवाएं हर मंगलवार सुबह 11 बजे से जनसुनवाई समाप्त होने तक उपलब्ध रहेंगी।कलेक्टर कोचर का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर सुनवाई के साथ-साथ जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े।

युवा शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने की पहल – 23 सितम्बर को ‘युवा संगम’
स्वरोजगार, प्लेसमेंट और जर्मनी से विशेष ओरिएंटेशन सत्र रहेंगे आकर्षण का केंद्र..

दमोह।

जिला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जानकारी दी कि इस बार ‘युवा संगम’ का आयोजन 23 सितम्बर को पीजी कॉलेज दमोह में किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ना है।

कलेक्टर कोचर ने बताया कि इस आयोजन में चार प्रमुख कंपोनेंट्स शामिल होंगे—

प्लेसमेंट अवसर – कुछ प्रतिष्ठित कंपनियां सीधे युवाओं को ऑफर लेटर देंगी।

स्वरोजगार सहयोग – स्वरोजगार के लिए युवाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।

लोकल रोजगार अवसर – दमोह की स्थानीय कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

अंतर्राष्ट्रीय ओरिएंटेशन सत्र – जर्मनी से विशेषज्ञ आकर युवाओं को बताएंगे कि वहां भारतीयों के लिए कौन-कौन से रोजगार अवसर उपलब्ध हैं, उनकी पात्रता क्या है और उन्हें पाने की प्रक्रिया क्या होगी।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जर्मनी से आने वाले प्रतिनिधि रोजगार देने नहीं, बल्कि जानकारी एवं मार्गदर्शन देने आ रहे हैं। इसके बाद एक अलग रोजगार शिविर लगाया जाएगा, जिसमें वास्तविक नियुक्तियां होंगी।

कलेक्टर कोचर ने जिले के युवाओं से आह्वान किया कि जो विद्यार्थी या युवा विदेश में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, वे अवश्य इस ओरिएंटेशन सत्र में शामिल हों और सही दिशा प्राप्त करें।

यह आयोजन दमोह जिले के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार की नई शुरुआत साबित होगा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com