सड़क पर मवेशी आने से ऑटो रिक्शा पलटा, सात लोग घायल..
दमोह। हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज मुड़ारी के पास शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे लोगों से भरा ऑटो रिक्शा अचानक सड़क पर मवेशी आ जाने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सहित आठ सवारों में से सात लोग घायल हो गए।घायलों में चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल के सर्जिकल और ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों का इलाज जारी है।घायल सलैया निवासी बताए गए हैं, जिनमें बड़ी बहू कडोरी अहिरवार (45), गेंदाबाई पति हिम्मत (60), श्रीराम (55), रतिया (55), महारानी (40), मनीषा (40) शामिल हैं। सभी अहिरवार समाज से संबंधित हैं।घटना की जानकारी मिलते ही सलैया सरपंच नरेश राय मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा ऑटो चालक की गलती से नहीं बल्कि अचानक बीच सड़क पर मवेशी आ जाने से हुआ।
एसडीएम गंधर्व पहुंचे भाग्योदय अस्पताल, मालथौन हादसे के घायलों का हालचाल जाना
दमोह। 11 सितम्बर 2025। तेंदूखेड़ा एसडीएम सौरभ गंधर्व ने शुक्रवार को सागर जिले के भाग्योदय अस्पताल पहुंचकर मालथौन थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के घायलों से मुलाकात की। यह सभी घायल जबेरा निवासी जैन परिवार से जुड़े हैं, जो हाल ही में दुर्घटना का शिकार हुए थे।

एसडीएम गंधर्व ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों का हाल जाना और परिजनों से भेंट की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है और हर संभव मदद की जाएगी।
अस्पताल प्रबंधन ने एसडीएम को जानकारी दी कि घायलों का समुचित इलाज जारी है तथा उपचार में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..