पथरिया। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच को लेकर देशभर में विरोध के सुर उठने लगे हैं। पथरिया विधानसभा क्षेत्र में युवक कांग्रेस ने तीव्र विरोध दर्ज करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।युवक कांग्रेस ने यह प्रदर्शन हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में किया, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 निर्दोष भारतीयों की हत्या कर दी थी।
इस दर्दनाक घटना से पूरे देश में गुस्सा और शोक की लहर दौड़ गई थी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस हमले में कई माताओं ने अपने बेटे, पत्नियों ने अपने पति खो दिए।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आश्वासन दिया था कि “देश का खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता”, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को खेलने की अनुमति दी है।
उनका कहना है कि यह फैसला जन भावनाओं के खिलाफ है और शहीदों का अपमान है।प्रदर्शन का नेतृत्व युवक कांग्रेस पथरिया अध्यक्ष अजय ठाकुर (बांसा), अजय सिंह (बोतराई), किसान कांग्रेस अध्यक्ष रत्नेश सोनी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पूरन पटेल ने किया। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मिलकर पाकिस्तान का पुतला दहन किया।
इस मौके पर नगर पालिका पथरिया के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह के संरक्षण में पार्षद सोमनाथ पटेल, पीर अली, शुभम चौबे, प्रभु दयाल अहिरवार, हेमराज लाडिया, गोलू ठाकुर (बोतराई), अर्पित शुक्ला, एडवोकेट हरेंद्र (सासा), सरपंच पिंकी दुबे, विक्की ठाकुर (केंद्रहो), सौरभ दीक्षित, निलेश चौबे, निमेष सिंह ठाकुर, मोलू राजा, मोहित सिंह ठाकुर, छोटू शर्मा, बादशाह अजय पटेल (बांसा) सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
युवक कांग्रेस ने मांग की है कि भारत सरकार को पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के खेल और सांस्कृतिक संबंध तुरंत समाप्त करने चाहिए, ताकि देश की शहीद जनता को न्याय मिल सके और पाकिस्तान को उसकी हरकतों का करारा जवाब दिया जा सके।
जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग..

दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी प्रदीप पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति करते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने पूर्व में गठित की गई। जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। शीघ्र ही वह समस्त ब्लॉको का दौरा कर सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से व्यक्गित मुलाकात कर नवीन कार्यकारिणी का गठन करेगें। कार्यकारणी में समाज के सभी वर्गो से रायशुमारी कर नवीन कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जायेगी।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..