थाना हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 396 पाव अवैध शराब सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें जब्त..

Spread the love

दमोह, 15 सितंबर — दमोह जिले के हिण्डोरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 396 पाव मसाला देशी शराब जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹39,600 बताई जा रही है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी पथरिया सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।

पकड़े गए आरोपी:

  1. लियाकत उर्फ लादेन पिता सलीम खान
  2. सरफराज कैय्युम पिता मुबारिक कैय्युम खान
  3. बट्टू उर्फ अरमान खान पिता स्व. याकूब खान
    (सभी निवासी — कस्बा हिण्डोरिया)

पुलिस ने आरोपियों को हिण्डोरिया तिगड्डा-पिपरिया मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों पर अवैध शराब परिवहन करते हुए पकड़ा। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 399/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

  • धर्मेन्द्र गुर्जर – थाना प्रभारी, हिण्डोरिया
  • जागेश्वर साहू – सउनि.
  • दीपचंद – प्रधान आरक्षक (आर.आर. 746)
  • रोहित – आरक्षक (आर. 390)
  • चन्द्रकांत – आरक्षक (आर. 419)

पुलिस ने दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया है, जिनका उपयोग शराब की तस्करी में किया जा रहा था। वहीं इस पूरे प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है।

थाना हिण्डोरिया पुलिस की यह कार्रवाई अवैध शराब के विरुद्ध अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिससे क्षेत्र में शराब माफियाओं के हौसले पस्त होंगे और आमजन में पुलिस की सक्रियता को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा।

About The Author