दमोह: अवैध गांजे की तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार
2 किलो 880 ग्राम गांजा जब्त
दमोह पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जबलपुर नाका थाना के अंतर्गत ग्राम मारूताल में छापेमारी कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 2 किलो 880 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 28,880 रुपये है।पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मारूताल गांव में दो लोग गांजा बेचने की फिराक में हैं। सूचना की पुष्टि के बाद, थाना प्रभारी रचना मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम ने मौके पर दबिश दी और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम राजू सिंह राजपूत (58), निवासी मारूताल और मिर्जा शोएब बेग (23), निवासी रायपुर, छत्तीसगढ़ हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।इस कार्रवाई में निरीक्षक रचना मिश्रा, उप निरीक्षक प्रसीता कुर्मी, सहायक उप निरीक्षक अभय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। दमोह पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के व्यापार के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..