पितृ मोक्ष अमावस्या पर भाजपा दीनदयाल मंडल द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि व पिंडदान, स्वच्छता की दिलाई शपथपुराना थाना तालाब पर आयोजित भावपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
दमोह – पितृ मोक्ष अमावस्या के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, दीनदयाल नगर मंडल द्वारा पुराने थाना तालाब परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारत माता के अमर सपूत शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं पिंडदान कर राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रकट की गई। दोपहर में धगट चौरहा के समीप स्थित शिव मंदिर में सफाई की।

उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपने घर, मोहल्ले और नगर को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले शहीदों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते, परंतु उनकी स्मृति में ऐसे आयोजन करना हमारा कर्तव्य है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य न केवल परंपरागत पितृ तर्पण करना था, बल्कि शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए युवाओं को देशभक्ति, सेवा और स्वच्छता का संदेश देना भी रहा। राजेंद्र चौरसिया (मंडल अध्यक्ष) ने कहा कि पितृ मोक्ष अमावस्या पर शहीदों का पिंडदान कर उन्हें पितृ समान सम्मान देना हम सभी के लिए गर्व की बात है। यह कार्यक्रम जहां एक ओर भारतीय संस्कृति की परंपराओं से जुड़ा रहा, वहीं दूसरी ओर यह राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं।
इस अवसर पर जिले के ऊर्जावान भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया, मंडल महामंत्री महेंद्र अहिरवाल, अरुण सोनी, मंडल मंत्री राहुल पाठक, राहुल तम्रकार, प्रमोद विश्वकर्मा, सुनील अहिरवाल, अखिलेश सिंह, अशोक कंचन, सुनील राठौर, करन सूर्यवंशी, मुकेश नामदेव, सुरजीत सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..