दमोह पुलिस ने 9 साल से फरार चल रहे कुख्यात बदमाश अन्नू उर्फ तैतिल को किया गिरफ्तार..
दमोह में पुलिस ने एक बड़े अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह अपराधी, जिसका नाम अन्नू उर्फ तैतिल है, पिछले 9 सालों से फरार चल रहा था। दमोह पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, आने वाले त्योहारों को देखते हुए फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए एक अभियान चलाया गया था।
पुलिस की कार्रवाई..
दमोह कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अन्नू उर्फ तैतिल बाईपास रोड पर देखा गया है। सूचना मिलते ही, कोतवाली के थाना प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को बालाकोट रोड के पास से घेरकर पकड़ लिया।
अन्नू उर्फ तैतिल के खिलाफ कोतवाली थाने में कुल 16 अपराध दर्ज हैं। इनमें से 8 मामलों में उसके खिलाफ स्थायी वारंट और 2 मामलों में गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। उस पर मुख्य रूप से मारपीट, धमकी देने और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। 9 साल से पुलिस की गिरफ्त से बच रहे इस आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी..
इस गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी मनीष कुमार, अजीत दुबे, अभिषेक चौबे, देवेंद्र रैकवार, महेश यादव, सौरभ टंडन, राकेश अठ्या, मयंक दुबे, नरेंद्र पटैरिया, राजेश ठाकुर और कृष्णकुमार लोधी शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम की प्रशंसा की है।



More Stories
विश्व पर्यावरण दिवस पर एसपी आनंद कलादगी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश..
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर एसपी आनंद कलादगी ने घोषित किया 10 हजार रुपये का इनाम..
कोतवाली चौराहे पर उतरे एसपी आनंद कलादगी, सड़क सुरक्षा को लेकर दिखाई सख्ती..