जनसुनवाई में 206 आवेदनों पर हुई सुनवाई, विधायक मलैया ने किया स्टॉलों का अवलोकन..
दमोह, 16 सितंबर 2025 – कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई ‘सुनवाई भी, सेवा भी’ कार्यक्रम के तहत दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। इस दौरान कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने उन्हें स्टॉलों पर दी जा रही सेवाओं की जानकारी दी।

जनसुनवाई में कुल 206 आवेदनों पर सुनवाई हुई, जिसमें संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉलों के माध्यम से लोगों को लाभ पहुँचाया गया। तीन आयुष्मान कार्ड, तीन श्रमिक कार्ड और 14 महिलाओं को महिला बाल विकास विभाग से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा, 204 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
जनपद पंचायत स्तर पर भी 25 पंचायतों में जनसुनवाई हुई, जिसमें प्राप्त सभी 34 आवेदनों का तुरंत निराकरण किया गया।
जीएसटी दरों में छूट से खरीदारी और बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी: सांसद राहुल सिंह लोधी
दमोह, 22 सितंबर 2025 – सांसद राहुल सिंह लोधी ने आज दमोह में जीएसटी उत्सव कार्यक्रम के तहत व्यापारियों से मुलाकात की और नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स (NextGenGST Reforms) पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि वे जीएसटी दरों में मिली छूट का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुँचाने में सहयोग करें।

सांसद लोधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए इन ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों से आने वाले त्योहारों के समय लोगों की खरीदारी और बचत में ऐतिहासिक वृद्धि होगी, जिससे आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति मिलेगी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और व्यापारी मौजूद रहे।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..