बसपा ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया जंगी प्रदर्शन..

Spread the love

बसपा ने स्मार्ट मीटर के विरोध में किया जंगी प्रदर्शन

दमोह। बहुजन समाज पार्टी के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर के द्वारा मनमाने बिजली बिल आने के विरोध में एक जंगी प्रदर्शन किया गया.. प्रदर्शन के दौरान घंटो “स्मार्ट मीटर हटाओ.. देश बचाओ“ “स्मार्ट मीटर से घर घर लूट बंद करो“ “गौतम अडानी मुर्दाबाद“ “निजीकरण खत्म करो“ के नारों से दमोह कलेक्ट्रेट कार्यालय घूंजता रहा। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंजी गोवर्धन राज ने महामहिम के नाम ज्ञापन का वाचन किया एवं दमोह जिले के प्रभारी आशाराम चौधरी जी ने स्मार्ट मीटर के साथ अन्य जन समस्याओ क़ो हल करने की मांग की साथ हीं जिले के प्रभारी एवं आंदोलन के मुख्य सूत्रधार कोमल अहिरवार ने दमोह एस डी एम बागरी क़ो ज्ञापन सौपते समय भाजपा सरकार क़ो चेतावनी दी की।

15 दिवस में बिजली बिल माफ़ नहीं किये गये एवं विधुत उपभोग के अनुसार बिल नहीं दिये गये तो पंद्रह दिवस बाद हम सब अपने अपने घरो के मीटर लाएंगे और कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने जलाएंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी की होंगी..!!

इस आंदोलन में मुख्य रूप से बहुजन समाज पार्टी के ज़िला के उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी, ज़िला महासचिव रविशंकर जी पथरिया विधानसभा प्रभारी महाराज सिंह, पथरिया विधानसभा अध्यक्ष भगवान जी,बी एल बढ़ेरिय, दीनदयाल पटेल, वीरेश सेन, इमरान खान, बब्लू खान, आमीर खान, कांशीराम आदर्श पवन भारती, देवेंद्र विश्वकर्मा,जाहर सिंह, हरिश्चन्द्र अहिरवार,नाथूराम पेंटर, गयाप्रसाद, प्रमोद सरपंच, मोती वंशल, अशोक राज,राकेश अहिरवार, राजेश चौधरी, टिंकू रजक, कुलदीप फरेला, सूरज जाटव, अतुल अहिरवार, पुष्पेंद्र अहिरवार, नीलेश अहिरवार,राजू ठाकुर,गोविन्द रजक, आशीष सारथी,रेवाराम ठक्कर, मोहनीश राव, हरवेंद्र बौद्ध, पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी पार्वती/कोमल अहिरवार सैकड़ो की संख्या में महिलाओ क़ो लेकर उपस्थिति दर्ज की एवं सैंकड़ो की संख्या में बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com