मप्र में गौमांस कर मुक्त घोषित होने का विहिप बजरंग दल ने जताया विरोध..

Spread the love

मप्र में गौमांस कर मुक्त घोषित होने का विहिप बजरंगदल ने जताया विरोध
कड़े शब्दों में दी चेतावनी
दमोह।
मप्र सरकार द्वारा गौमांस कर मुक्त करने के लिए राजपत्र जारी किया है। इस राजपत्र का विरोध करते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने महाकौशल प्रांतीय आवाहन पर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।


ज्ञापन में बताया गया है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा 18 सितंबर को राजपत्र जारी अधिसूचना में निहित गौमांस को करमुक्त घोषित करने के संबंध में आपत्ति जताई है।

करमुक्त गौमांस अधिसूचना के तत्काल निरस्तीकरण की मांग रखी। मध्य प्रदेश सरकार के इस आदेश का विरोध किया गया।

अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।

मध्य प्रदेश गौ संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार गौ मांस एवं उसकी संतति के मांस पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाए।

छोटे जिलों व तहसीलों में चल रहे अवैध कसाई खाने जो गौवध कर बड़े शहरों में मांस सप्लाई करते हैं उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।

राज्य व जिला स्तर पर कसाई खाना नियंत्रण समिति का गठन कर नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

विभिन्न मांस बाजारों में उपलब्ध मांस का रेंडम सैंपल परीक्षण कर गौमांस की मिलावट विक्रय पर रोक लगाई जाए।

गौ मांस को खाद सामग्री की श्रेणी में से मुक्त रखा जाए यह हिंदू समाज की आस्था है। गोमूत्र व गोबर से बने उत्पाद जैसे दीपक अगरबत्ती जैविक खाद आदि को कर मुक्त कर गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त किया जाए।

किसी भी कसाई खाने या परिवहन के दौरान यदि गौ मांस पाया जाता है तो उसकी जांच उच्च स्तरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा की जाए तथा अपराध को अत्यधिक गंभीरता से लिया जाए।

यदि यह अधिसूचना तत्काल वापस नहीं ली गई तो मध्य प्रदेश में व्यापक असंतोष एवं अशांति की स्थिति उत्पन्न हो रही है और हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है सरकार कोई भी हो अगर सरकार द्वारा ऐसे गौ वंश के विरोध आदेश पारित होंगे तो विरोध करने के लिए तैयार रहेंगे।

इस दौरान विभाग मंत्री नरेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष अजय खत्री, जिला मंत्री शम्भू विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष राम मिश्रा, जिला संयोजक गोलू चौबे, राजेंद्र खंडूजा, अजय मिश्रा, लकी जैन, रोहित बाल्मीकि, अभय रजक, श्रवण पाठक, मनोज सोनी, देवेश ठाकुर, सत्यम चौरसिया, लकी चौरसिया, रोहित राय, रोहित शिवहरे, निखिल ठाकुर, पंकज सिंघई, बलराम राय, राहुल सेन, जगदीश ठाकुर, अनुराग पटेल, बल्लू विश्वकर्मा, सुनील पटेल, मोहित, आदर्श, रुद्र, कार्तिक अभी के साथ अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

About The Author