“आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” पर जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न..
दमोह। भारतीय जनता पार्टी के “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” (25 सितम्बर से 25 दिसम्बर) के अंतर्गत एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पार्टी के जिला कार्यालय में किया गया।
इस कार्यशाला में जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, अभियान प्रभारी एवं महामंत्री अरुण तिवारी, महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीत गौरव पटेल, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, जिला मंत्री विनीता कुलस्ते, तथा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के विचार को जन-जन तक पहुंचाना, स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना तथा केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को गति देना रहा।जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर आत्मनिर्भर भारत का संदेश फैलाने और हर घर को स्वदेशी उत्पादों से जोड़ने का आह्वान किया।

उन्होंने जिला, मंडल और बूथ स्तर पर टोलियां गठित कर अभियान को सक्रिय रूप से चलाने की आवश्यकता पर बल दिया।अभियान प्रभारी अरुण तिवारी ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए आगामी तीन महीनों में महिला व युवा सम्मेलन, व्यापारी सम्मेलन, स्वदेशी सेमिनार, रथ यात्रा, और घर-घर संपर्क अभियान जैसे आयोजनों की जानकारी दी।
जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने कहा कि यह अभियान केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता नहीं, बल्कि राष्ट्रहित और विकास के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कार्यशाला का संचालन भी किया।
जिला मंत्री विनीता कुलस्ते ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्रीमती सुमन उपाध्याय, अमित बजाज, राघवेंद्र सिंह परिहार, मनीष तिवारी, करन सिंह, जिला मंत्री श्रीमती श्यामा उरैती, भरत यादव, भारत सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, सह कोषाध्यक्ष श्रीमती कुसुम खरे, पार्षद गण सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे।कार्यशाला का समापन राष्ट्र निर्माण के संकल्प और वोकल फॉर लोकल अभियान में जनभागीदारी के आह्वान के साथ किया गया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..