सागर डीआईजी का दमोह दौरा: नवरात्रि व दशहरा पर्व को लेकर ली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी..
दमोह। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लेने आज सागर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) शशिेन्द्र सिंह चौहान दमोह पहुंचे।
उन्होंने दमोह सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में होने वाले पर्वों को लेकर विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस मौके पर डीआईजी चौहान को दमोह पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, और भीड़ नियंत्रण की रणनीति से अवगत कराया। बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को पर्वों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी द्वारा डीआईजी को पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
बैठक में एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, सीएसपी एचआर पांडे, डीएसपी सौरभ त्रिपाठी, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, देहात टीआई रचना मिश्रा, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को एवं सूबेदार/आरआई इंचार्ज अभिनव साहू सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

डीआईजी चौहान ने पर्वों के दौरान ड्रोन निगरानी, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, कंट्रोल रूम की सतर्कता आदि बिंदुओं पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील की, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं उल्लासपूर्वक संपन्न हो सके।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..