नवविवाहिता का शव कुएं में मिलने से सनसनी: दमोह के चौपराखुर्द में महिला ने दी जान..
दमोह। दमोह के चौपराखुर्द गाँव में एक नवविवाहिता महिला का शव कुएं में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। महिला ने कथित तौर पर कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जबलपुर नाका पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान पिंकी पति गुड्डू यादव (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है।
पति काम से लौटे तो घर पर नहीं मिली पत्नी..
मृतका के पति गुड्डू यादव ने पुलिस को बताया कि वह सुबह करीब 8 बजे अपने काम पर निकल गए थे। दोपहर में जब वह वापस लौटे, तो पत्नी घर पर नहीं मिली। उन्होंने आस-पास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की। इसी दौरान, जब वह गाँव के एक कुएं के पास पहुँचे, तो उन्होंने कुएं के बाहर पिंकी की चप्पलें पड़ी देखीं।
अंदर झाँककर देखने पर, उन्हें अपनी पत्नी का शव कुएं में उतराता हुआ मिला। इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने शुरू की जाँच..
घटना की सूचना मिलते ही जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचीं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए दमोह जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
चौकी प्रभारी प्रशीता कुर्मी ने बताया कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उन्होंने पुष्टि की , पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की गहनता से जाँच की जा रही है कि महिला ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया।


More Stories
मिथ्याछाप पनीर बेचने पर 40 हजार रुपये का जुर्माना, हटा के फूलचंद यादव पर कार्रवाई..
जन्मदिन की पार्टी नहीं देने पर अधिवक्ता को भेजा रजिस्टर्ड नोटिस, 41,250 रुपये की क्षतिपूर्ति की मांग..
गाय को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया मैंगनीज से भरा ट्रक, ड्राइवर के पैर फंसे..