पंच परिवर्तन से होगा समाज में सकारात्मक परिवर्तन: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ..
शहीद भगत सिंह जयंती पर आरएसएस ने किया महाविद्यालयीन इकाई द्वारा पथ संचलन..
युवाओं से राष्ट्र कार्य में सहयोगी बनने के लिए किया संघ से जुड़ने का आव्हान..
दमोह। शहीद भगत सिंह की जन्म जयंती पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का महाविद्यालयीन इकाई द्वारा पथ संचलन रविवार को आयोजित किया गया। नगर की अलग अलग बस्ती से आए स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में शामिल हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महाविद्यालय कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर के तहसील मैदान में स्वयंसेवकों का गणवेश में एकत्रीकरण हुआ जहां पर ध्वज प्रणाम के साथ कार्यक्रम के मुख्य रूप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक श्रीमान भईयन कुमार न और नगर संघचालक डॉ विक्रांत चौहान जी रहे।

इस दौरान जिला प्रचारक जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सशक्त राष्ट्र और समाज के लिए संघ के शताब्दी वर्ष पर हम पंच परिवर्तन को लेकर चल रहे है।अपने राष्ट्र को महान बनाने और 2047 तक एक बेहतर विश्व में योगदान देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने व्यापक चिंतन किया और “पंच परिवर्तन” नामक पाँच सूत्र विकसित किए, जिसमें स्व बोध, पर्यावरण, सामाजिक समरसता,नागरिक शिष्टाचार, कुटुम्ब प्रबोधन इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कार्य करने से हमारे राष्ट्र का भविष्य तय होगा।

तहसील मैदान में एकत्रीकरण, ध्वज प्रणाम, गीत वंदना और उद्बोधन के पश्चात स्वयं सेवकों का पथ संचलन प्रारंभ हुआ जिसमें घोष के साथ संचलन करते हुए नगर के मुख्य मार्गो से निकले।

इस दौरान जगह जगह लोगों ने सड़को पर पुष्प बिछाकर और स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। मुख्य मार्गों के पश्चात पथ संचलन पुनः अपने प्रारंभिक स्थल तहसील मैदान पहुंच जहां पर कार्यक्रम का समापन किया गया।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..