*दमोह में 19 वर्षों से लगातार हो रहा ‘नौ दुर्गा अखंड संकीर्तन’, भक्तों की उमड़ी भीड़ – ‘जय माता अम्बे, जय जगदम्बे’ से गूंजा मंदिर परिसर**भव्य आयोजन, जनसैलाब और भक्ति का अद्भुत संगम*..

दमोह, जबलपुर नाका। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर दमोह के जबलपुर नाका ग्राम आम चोपड़ा स्थित ऐतिहासिक देवी मंदिर में नव दिवसीय अखंड संकीर्तन का आयोजन भक्तिभाव और श्रद्धा से परिपूर्ण वातावरण में किया जा रहा है। यह आयोजन इस वर्ष अपने उन्नीसवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। लगातार 19 वर्षों से आयोजित हो रहा यह नौ दुर्गा अखंड संकीर्तन भक्तों के लिए न सिर्फ आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत बना है, बल्कि यह समूचे क्षेत्र को एक सूत्र में बांधने वाला पर्व बन गया है।

“*हे माता अम्बे, जय जगदम्बे” से गुंजायमान वातावरण*..
संकीर्तन स्थल देवी मंदिर परिसर में जैसे ही ढोल मंजीरे और भजनों की स्वर लहरियां गूंजती हैं, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु “जय माता अम्बे, जय जगदम्बे” का संकीर्तन करते हुए माँ की आराधना में लीन हो जाते हैं। भक्तों के इस समर्पण भाव ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया है।

*प्रभात बेला से ही उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब..*
मान सिंह वाहिनी मंदिर में प्रतिदिन सुबह 4:00 बजे से ही भक्तों की भारी भीड़ एकत्रित हो रही है। मातृशक्ति जलाभिषेक व पूजन के लिए जुट रही है और आरती में युवा, वृद्ध व बच्चे सभी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। पंडित रामस्वरूप पांडे ने बताया कि इस वर्ष भी माता रानी के जयकारों के बीच हजारों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन को आ रहे हैं।

*संकीर्तन का महत्व एवं प्रेरणा स्रोत*..
संयोजक हरिओम पुरुषोत्तम चौबे ने बताया कि यह अखंड संकीर्तन आयोजन आत्मबल, श्रद्धा और संतों की प्रेरणा से संभव हो पाया है। उन्हें यह प्रेरणा श्री श्री 1008 खोजा खेड़ी वाले दादाजी से प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि जहां तक अखंड संकीर्तन की ध्वनि पहुंचती है, वहां तक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और क्षेत्र सुख, शांति व समृद्धि से भर जाता है। संपूर्ण ग्राम का सहयोग इस आयोजन में केवल कुछ लोग नहीं, बल्कि पूरे ग्रामवासी तन-मन-धन से जुड़ते हैं।

संयोजक परसू चौबे हरिओम के साथ-साथ इस आयोजन को सफल बनाने में अनेक प्रतिष्ठित जनों का सहयोग भी सराहनीय रहा है –पंडित मुन्ना गौतम, पंडित रामस्वरूप पांडे, डॉ. गिरीश मिश्रा, मनोज चौबे, सरपंच जयपाल यादव, मनीष तिवारी, संदीप यादव, दिलीप राय, कृष्णा यादव, राकेश रैकवार, बब्लू अग्रवाल, दीपक तिवारी, विनय असाटी (पत्रकार), मनोज चौहान, ज्ञानचंद यादव, गुड्डू परिहार, रानू यादव, श्याम विश्वकर्मा, कोमल यादव, मदन यादव, राम गौतम, दीपक नामदेव, रिंकू श्रीवास्तव, संजू यादव, गुड्डन दुबे, जमना चौबे सहित अनेकों भक्तगण इस अखंड संकीर्तन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
यज्ञ एवं पूजन अनुष्ठान..
अष्टमी के अवसर पर दिलीप राय, पंडित रामस्वरूप पांडे, पंडित मुन्ना लाल गौतम एवं संयोजक हरिओम परसू चौबे के मार्गदर्शन में क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए विशेष यज्ञ पूजन अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में माताएं, बहनें एवं युवा सम्मिलित हुए।

भंडारे का आयोजन..
मंदिर में भंडारा आज नौ दिवसीय अखंड संकीर्तन के विराम अवसर पर जबलपुर नाका परशुराम टेकरी के नीचे माता मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जाएगा। संयोजक पुरूषोतम चौबे ने आज गुरुवार को दोपहर 12 से भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी से भंडारे में शामिल होने की अपील की है।

संयोजक पुरुषोत्तम चौबे ने बताया कि यह भंडारा, माँ के कृपा रूपी संकीर्तन के समापन पर भक्तों के लिए प्रेम और सेवा का प्रतीक है।समापन पर विशेष अपील आयोजकों ने समस्त श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे इस भक्ति पर्व में यथासंभव उपस्थित होकर माँ की कृपा प्राप्त करें।
यह आयोजन न केवल आध्यात्मिक अनुभूति है, बल्कि यह समाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव भी है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..