थाना जबेरा पुलिस ने 24 घंटे में डीजल चोरी के आरोपी को धर दबोचा, ट्रक और 4000 लीटर डीजल जब्त..गुजरात से दस्तयाब हुई नाबालिग अपहर्ता, जबेरा पुलिस ने 4 महीने बाद सुरक्षित परिजनों को सौंपा..

Spread the love

थाना जबेरा पुलिस ने 24 घंटे में डीजल चोरी के आरोपी को धर दबोचा, ट्रक और 4000 लीटर डीजल जब्त..

दमोह।
थाना जबेरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए डीजल चोरी की बड़ी वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया 4000 लीटर डीजल और वारदात में इस्तेमाल ट्रक MP20 GA 8072 बरामद कर लिया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 08.10.2025 को ओम समृद्धि पेट्रोल पंप, पुरेनहाऊ (थाना जबेरा) में डीजल चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात चोरों ने पेट्रोल पंप के टैंक का लॉक तोड़कर बिजली के तारों से जुड़ी मोटर के सहारे पाईप के ज़रिए डीजल निकाल कर एक ट्रक (MP20 GA 8072) में भरी लोहे की टंकी में भरना शुरू किया। कर्मचारियों के ललकारने पर चोरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और मौके से ट्रक सहित भाग निकले।

प्रार्थी डेलन सिंह लोधी की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 290/2025 धारा 331(4), 305(a), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तेज कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार:
दमोह पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एस.डी.ओ.पी. तेंदुखेड़ा के निर्देशन में जबेरा पुलिस की टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए ट्रक का पीछा किया और कटनी जिले से ट्रक के साथ एक आरोपी राहुल विश्वकर्मा (पिता राजू विश्वकर्मा, उम्र 29 वर्ष, निवासी सोयतकला, थाना सोयतकला, जिला आगर मालवा) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से:

4000 लीटर डीजल (कीमत लगभग ₹3,50,000/-)

20 ड्रम डीजल से भरे हुए व 07 खाली ड्रम

चोरी में प्रयुक्त ट्रक MP20 GA 8072

जब्त किए हैं।

गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 09.10.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान:
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान, चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गणेश दुबे, सउनि अशोक कुमार, प्र.आर.803 सतेन्द्र दुबे, प्र.आर.250 सतीश नामदेव, आर.595 निशांत पटैरिया, आर.441 विवेक कटारे, आर.559 वीरेन्द्र बाडेकर, चालक आर.811 प्रमोद बेन एवं सायबर सेल टीम दमोह का विशेष योगदान रहा।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस टीम शेष दो आरोपियों की तलाश में लगातार प्रयासरत है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद है।

​गुजरात से दस्तयाब हुई नाबालिग अपहर्ता, जबेरा पुलिस ने 4 महीने बाद सुरक्षित परिजनों को सौंपा..

दमोह/जबेरा:

​दमोह जिले की जबेरा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग चार महीने पहले अपहरण हुई एक नाबालिग लड़की को गुजरात राज्य से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने नाबालिग को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया है।

​कपड़े खरीदने गई थी, नहीं लौटी घर

​यह मामला दिनांक 28.05.2025 का है। प्रार्थिया ने थाना जबेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नातिन कपड़े खरीदने के लिए जबेरा बाजार गई थी, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी। खोजबीन के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली, तो अज्ञात व्यक्ति पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह हुआ।

​रिपोर्ट के आधार पर थाना जबेरा में अपराध क्रमांक 154/2025, धारा 137(2) बीएनएस के तहत तुरंत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

​अथक प्रयास के बाद मोरबी (गुजरात) से दस्तयाब

​पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय तेंदूखेड़ा के मार्गदर्शन में, थाना जबेरा पुलिस ने नाबालिग की सतत तलाश जारी रखी। अथक प्रयासों के बाद, पुलिस टीम को सफलता मिली और अपहर्ता को दिनांक 06.10.2025 को बांकानेर सिटी, जिला मोरबी (गुजरात राज्य) से दस्तयाब किया गया।

​नाबालिग को दमोह वापस लाया गया, जहां दिनांक 08.10.2025 को उसके बयान माननीय न्यायालय के समक्ष दर्ज कराए गए। इसके बाद, कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उसे विधिवत उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।

सराहनीय योगदान:

​नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान, प्र.आर. देवेंद्र रैकवार (245), आर. वीरेंद्र सिंह (489), महिला आर. पूनम रैकवार (857) और सायबर सेल टीम दमोह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com