उड़ीसा कनेक्शन: मगरोन पुलिस ने 1.90 लाख का 10 किलो गांजा जब्त किया, दो तस्कर गिरफ्तार
दमोह:
दमोह जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मगरोन थाना की अजबधाम चौकी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत बाजार में करीब 1 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।
हिनौती पुलिया के पास से दबोचे गए तस्कर
फतेहपुर चौकी प्रभारी आर.एस. राजपूत ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मगरोन-सगरोन मार्ग पर स्थित हिनौती गांव की पुलिया के पास दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजे की बिक्री करने के लिए खड़े हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस बल ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।
दोनों आरोपी उड़ीसा के निवासी
पुलिस ने दोनों आरोपियों कनिष्ठ राणा और निरोध देहरिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। जांच में सामने आया है कि ये दोनों आरोपी उड़ीसा राज्य के निवासी हैं। उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
गौरतलब है कि दमोह जिले में लंबे समय से उड़ीसा से गांजा सप्लाई किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं। पिछले साल भी पुलिस ने उड़ीसा के लोगों से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया था। पुलिस की यह कार्रवाई दर्शाती है कि जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए अभियान जारी है।


More Stories
पौधारोपण, वृद्धाश्रम सेवा और रक्तदान के साथ मनाया वेदिका दुबे का जन्मदिन, दिया सामाजिक सरोकार का संदेश..
जनजागरूकता अभियानों में सहयोग करने वाले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स का दमोह पुलिस ने किया सम्मान..
54वीं बार रक्तदान कर दीपक जैन ने दिया मानवता का संदेश, हर तीन माह में रक्तदान का निभा रहे संकल्प..