29 साल से फरार ‘आजीवन कारावास’ का वारंटी दमोह से गिरफ्तार..मोरगंज गल्ला मंडी से 1.5 लाख रुपये के 30 पेटी अवैध पटाखे जब्त किए..

Spread the love

29 साल से फरार ‘आजीवन कारावास’ का वारंटी दमोह से गिरफ्तार, पुलिस ने किया सराहनीय कार्य..

दमोह:दमोह पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के बाद, कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 29 साल से फरार चल रहे एक आजीवन कारावास के वारंटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक मनीष कुमार ने फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की थीं।

भोपाल पेशी से हुआ था फरार..

गठित टीम ने आज दिनांक 06.10.2025 को फरार गिरफ्तारी वारंटी नासिर उर्फ निन्नी पिता रसीद खां (उम्र 53 वर्ष, निवासी सिविल वार्ड दमोह) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, वारंटी नासिर उर्फ निन्नी को सत्र प्रकरण क्र. 228/1989 धारा 396, 449 भा.दं.वि. के तहत माननीय न्यायालय पंचम अतिरिक्त न्यायाधीश जबलपुर द्वारा दिनांक 20.09.1994 को आजीवन कारावास और 1000/- रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया था।

यह वारंटी अन्य लंबित प्रकरणों में दिनांक 27.11.1996 को भोपाल पेशी से वापस आते समय पुलिस बल की अभिरक्षा से फरार हो गया था। तब से वह लगातार फरार चल रहा था।

न्यायालय जबलपुर में किया जाएगा पेश..

वारंटी नासिर उर्फ निन्नी के विरुद्ध माननीय न्यायालय पंचम अपर सत्र न्यायाधीश जबलपुर के प्रकरण क्र. MJCR 1500009/1996 में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार किए गए वारंटी को अब माननीय न्यायालय जबलपुर में पेश किया जाएगा।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:

फरार वारंटी को पकड़ने की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक मनीष कुमार, प्रआर. कल्याण सिंह (93), आर. दरबारी (752), आर. ओमप्रकाश रैकवार (564), और आर. कृष्णकांत व्यास (205) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

बड़ी कार्रवाई: कोतवाली पुलिस ने मोरगंज गल्ला मंडी से 1.5 लाख रुपये के 30 पेटी अवैध पटाखे जब्त किए..

दमोह:दीपावली से पहले दमोह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने मोरगंज गल्ला मंडी में मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे जब्त किए हैं।

आज दिनांक 09.10.2025 को पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज..

पुलिस ने मोरगंज गल्ला मंडी में आरोपी गोलू उर्फ मुकेश सेजवानी (उम्र 32 वर्ष, निवासी सिविल वार्ड 10, कच्चा सिंधी कैम्प दमोह) के कब्जे से 30 पेटी अवैध पटाखे जब्त किए। जब्त किए गए पटाखों की अनुमानित कीमत लगभग 1,50,000 रुपये बताई गई है।

अवैध रूप से पटाखे रखने और बेचने के आरोप में आरोपी गोलू उर्फ मुकेश सेजवानी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 की धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 780/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आगामी त्योहारों को देखते हुए अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण और विक्रय करने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:

इस कार्रवाई में निरीक्षक मनीष कुमार, प्र.आर. अभिषेक चौबे (158), प्र.आर. महेश यादव (86), प्र.आर. देवेन्द्र रैकवार (528), और आर. नरेन्द्र पटेरिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com