मिट्टी खदान धंसने से बड़ा हादसा: एक किशोरी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल..

Spread the love

मिट्टी खदान धंसने से बड़ा हादसा: एक किशोरी की मौत, एक गंभीर रूप से घायल..

दमोह/बटीयागढ़
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के गंज बरखेड़ा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मिट्टी खदान धंसने से दो किशोरियां दब गईं, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना उस समय घटी जब दोनों किशोरियां अपने परिजनों के साथ दीवाली के लिए मिट्टी खुदाई का काम कर रही थीं। इस दौरान मिट्टी का बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे वे दब गईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला गया और तत्काल बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने 18 वर्षीय मेनिका लोधी को मृत घोषित कर दिया। दूसरी किशोरी, करिश्मा लोधी, की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही फुटेरा चौकी और बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। साथ ही, तहसीलदार योगेंद्र चौधरी भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

गांव में दीपावली की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से शोक की लहर फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और खदान की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।


About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com