मासूमो की मौत पर कांग्रेस का कैंडल मार्च: जहरीली कफ सिरप पर सरकार को घेरा
दमोह। प्रदेश में जहरीली कफ सिरप के सेवन से छिंदवाड़ा और बैतूल समेत अन्य स्थानों पर 16 मासूमों की असामयिक मौत हो गई। इन बच्चों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए, जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को दमोह में कैंडल मार्च निकाला और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेसजनों ने घंटाघर से मोमबत्तियां लेकर पैदल मार्च किया और अंबेडकर चौक पहुंचकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने मध्य प्रदेश सरकार पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कफ सिरप में हानिकारक तत्व होने के बावजूद, सरकार ने न केवल इसे क्लीन चिट दी, बल्कि इसकी बिक्री और वितरण को भी निर्बाध रूप से जारी रखने की अनुमति दी।
इस श्रद्धांजलि सभा में संजय चौरसिया, परम यादव, रजनी ठाकुर, कमला निषाद, वीरेन्द्र राजपूत, नितिन मिश्रा, बंसत कुशवाहा, मुख्तार जाफरी, वीरेन्द्र चौबे, संजय सेठ, दिनेश रैकवार, अरविन्द अवस्थी, संरेन्द्र हजारी, डिमान सेन, अभिषेक यादव, शमीम कुरैशी, पप्पू कसोटया, मुकेश रोहिताष, अमर सिंह, हेमराज शंभु राय, विन्दू पार्षद सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
मतदाता सूची की गड़बड़ी पकड़ने के लिए कांग्रेस ने चलाया ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान..
दमोह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत, नगर के वार्डों से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई, जिसकी शुरुआत मांगज वार्ड नं 2 से हुई। यह आयोजन कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष धरमवीर राय द्वारा किया गया।
अभियान के दौरान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने उपस्थित कांग्रेसजनों, व्यापारियों और युवाओं को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची का गहन निरीक्षण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सूची में गड़बड़ी की आशंका होने पर जिला कार्यालय को तुरंत अवगत कराएं।
पूर्व विधायक अजय टंडन और पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दिए गए लक्ष्य से बढ़कर दमोह जिले में आमजन को जागरूक कर हस्ताक्षर के फॉर्म जमा करवाए जाएंगे।
कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय चौरसिया, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रजनी ठाकुर, पूर्व किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन मिश्रा, संगठन मंत्री प्रदीप पटेल, राजा राय, वीरेन्द्र राजूपत, शमीम कुरैशी, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, कमला निषाद, केके अग्रवाल, शानु जुनेजा ने पिछले विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए ईवीएम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पब्लिक ओपिनियन कांग्रेस के पक्ष में होने के बावजूद, ईवीएम के कारण पार्टी चुनाव हार गई।
इस अभियान में गोपाल रैकवार, अशोक ठाकुर, नीलेश राय, खिल्लू ठाकुर, डालचंद कुशवाहा, एके चिश्ती, अजय जाटव, धनसिंह, पुरूषोत्तम कुशवाहा, शेरू कुशवाहा, विनोद पटेल, मनमोहन अहिरवार भी उपस्थित रहे। उन्होंने राय चौराहे से होकर घंटाघर तक व्यापारियों से भी हस्ताक्षर अभियान में सहयोग देने की अपील की।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..