पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांदकपुर पुलिस चौकी परिसर में किया पौधारोपण..

Spread the love

पुलिस अधीक्षक और भाजपा जिला अध्यक्ष ने बांदकपुर पुलिस चौकी परिसर में किया पौधारोपण, जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित जन व बांदकपुर क्षेत्रवासी रहे मौजूद..

दमोह। श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर क्षेत्र में पर्यटन धर्मशाला में स्थापित की गई पुलिस चौकी का निरीक्षण रविवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने किया। इस दौरान उन्होंने चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही, पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने बांदकपुर पुलिस चौकी परिसर में एक विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बांदकपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

इस अवसर पर बेल, आंवला, आम सहित कई वृक्षों का रोपण किया गया।

जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे और पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी ने पौधारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि वृक्षारोपण बहुत आवश्यक है, और साथ ही रोपे गए पौधों की देखभाल करना भी अति आवश्यक है।

इस मौके पर गोपाल पटेल, राघवेंद्र परिहार, हाकम सिंह, हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर, चौकी प्रभारी बांदकपुर राजेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष ब्रजेश सिंह, चटन धर्मेंद्र पटेल, छोटे लाल गौतम, सरपंच सुनील डबुल्या, सरपंच प्रतिनिधि देवीसिंह, सोनू यादव, रघुवीर रजक, सरपंच मुकेश सिंह लोधी, विकास नामदेव, वीरू नेमा, श्रीराम शुक्ला, सरपंच रीकेश चौबे, भरत यादव, हरिरजक, हल गज पप्पू सिंह, खिलान सिंह पटवारी, पंडित नवीन नायक, मुन्ना तिवारी, विकास सिंह, अमित दुबे, भैयन चौबे, राजकुमार जैन, राम शंकर गौतम, पुलिस स्टाफ में प्रआ भूपेंद्र, प्रकाश, मयूर, चालक कमल, आरक्षक राजकुमार, अजय, अमित, गनमैन आरक्षक अंकित, सैनिक, गया प्रसाद, लक्ष्मीबाई, ग्राम रक्षा समीति आशीष सहित बड़ी संख्या में स्टाफ और नागरिक उपस्थित रहे।

About The Author

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com