दमोह में ‘वोकल फॉर लोकल’ आजीविका मेला शुरू: स्व-सहायता समूह बनेंगे ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़..
दमोह : जिला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय तहसील ग्राउंड के प्रांगण में पांच दिवसीय ‘वोकल फॉर लोकल’ आजीविका मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। इस मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाना है।
पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन कर मेले का उद्घाटन किया।विधायक जयंत कुमार मलैया ने इस अवसर पर कहा कि, “आज हमें अपने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की आवश्यकता है, जिससे हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो।
इसके लिए स्व-सहायता समूह कारगर सिद्ध होंगे।” उन्होंने समूहों द्वारा ग्रामीण अंचलों में मिलावट रहित उत्पाद बनाने की सराहना की और कहा कि यह मेला उनके उत्पादों के लिए एक सशक्त बाजार उपलब्ध कराएगा।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में साहसिक कदम:
जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू देवलिया ने स्व-सहायता समूहों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इसे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक साहसिक कदम बताया।
कलेक्टर की आम जनता से अपील:
कलेक्टर सुधीर कोचर ने समूह की महिलाओं के हस्त निर्मित उत्पादों की गुणवत्ता की प्रशंसा की और आम जनता से दीपावली के शुभ अवसर पर इस मेले का लाभ उठाने की अपील की।
मेले में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। शुभारंभ के अवसर पर, अतिथियों ने पूरे मेला ग्राउंड का भ्रमण किया और विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर समूहों की महिलाओं का उत्साह बढ़ाया। इस आयोजन में ग्रामीण एवं शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।



More Stories
जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर राज्यमंत्री लोधी ने अधिकारियों को दिए निर्देश..
हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 25 पेटी अवैध शराब जब्त..हिण्डोरिया पुलिस की बड़ी सफलता, पुणे से दस्तयाब हुई नाबालिग..
दमोह में गैस एजेंसियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाईएक साथ 20 एजेंसियों की जांच में खुलीं अनियमितताएं, 2138 सिलेंडरों का मिला अंतर..