यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वाले 4 चालकों पर 40,000/- रुपये का जुर्माना
दमोह। पुलिस अधीक्षक दमोह के विशेष निर्देश पर ज़िले की यातायात पुलिस ने विगत रात्रि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया।
यह कार्रवाई शहर के बायपास रोड पर मोबाइल चेकिंग के माध्यम से की गई। चेकिंग के दौरान, 02 ट्रक, 01 बल्कर और 01 ट्रेलर के चालक ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ करते हुए पाए गए।
यातायात पुलिस ने उक्त चारों चालकों के विरुद्ध तत्काल प्रकरण तैयार किए, जिन्हें आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
माननीय न्यायालय ने चारों प्रकरणों पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रत्येक चालक पर 10,000/- रुपये का जुर्माना लगाया, जिससे कुल 40,000/- रुपये का जुर्माना वसूला गया। जुर्माना राशि जमा होने के बाद वाहनों को उनके मालिकों के सुपुर्द कर दिया गया है।
यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि ज़िले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..