अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, तीन डम्पर जब्त..
दमोह। ज़िले में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को तीन डम्परों को जब्त किया।
उपसंचालक खनिज, फरहत जहां ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान ये तीनों डम्पर बिना वैध अनुमति के गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए थे।
अवैध खनिज परिवहन में लिप्त पाए जाने पर तीनों डम्परों को जब्त कर लिया गया है। ज़ब्त किए गए वाहनों को सुरक्षार्थ बटियागढ़ थाने में खड़ा कराया गया है।
खनिज विभाग द्वारा इन तीनों डम्परों के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि ज़िले में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..
जर्जर धर्मशाला को तत्काल खाली कराकर गिराने की मांग, हादसे की आशंका जताई..