थाना दमोह देहात पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध पटाखों के जखीरे पर कार्रवाई, 5 लाख रुपये के 60 कार्टून जब्त, 2 गिरफ्तार..
दमोह। ज़िले में आगामी त्यौहारों को देखते हुए विस्फोटक पदार्थ, पटाखा/आतिशबाजी और अन्य विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण, विक्रय और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर दमोह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के निर्देशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच. आर. पाण्डे के मार्गदर्शन में, थाना दमोह देहात पुलिस को यह सफलता मिली।

थाना प्रभारी दमोह देहात, निरीक्षक रचना मिश्रा ने एक विशेष टीम गठित कर ग्राम इमलाई में छापा (रेड) मारा। इस दौरान आरोपी शुभम पटैल और शुभम साहू के घर से भारी मात्रा में अवैध पटाखों का भंडारण मिला। ये दोनों दिवाली के पूर्व बिना किसी वैध लाइसेंस के आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री का अवैध भंडारण कर रहे थे।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल जब्ती की कार्रवाई करते हुए छोटे-बड़े पटाखों/आतिशबाजी के कुल 60 कार्टून जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5,00,000/- (पाँच लाख रुपये) बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
शुभम पिता दीनदयाल पटैल उम्र 36 साल नि. हटा नाका मुक्तिधाम दमोह शुभम साहू पिता अशोक कुमार साहू उम्र 30 साल नि. फुटेरा वार्ड नं. 02 दमोह
जब्तशुदा मशरूका: छोटे बड़े पटाखा आतिशबाजी के कुल 60 कार्टून, कीमत करीबन ₹ 5 लाख।
इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक रचना मिश्रा (थाना प्रभारी), सउनि अकरम कान, प्रआर. आलोक, प्रआर. लखन राय सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों को सख्त चेतावनी मिली है।



More Stories
कक्षा 10वीं के छात्र पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान ICU में मौत..
11 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हटा आगमन प्रस्तावित, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां..
दमोह में सनसनीखेज वारदात: रॉड और हथौड़े से 16 वर्षीय किशोर की नृशंस हत्या, आरोपी गिरफ्तार..